फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update, Five Jamati Corona positives come from Delhi Nizamuddin Markaz have been found in Shamli

दिल्ली जलसे से जिले में लौटे पांच जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, 229 को किया क्वारंटीन

Mon, 06 Apr 2020 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Apr 2020 12:29 AM IST
सार

शामली के एक मदरसे में मिले 14 में से पांच जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये लोग दिल्ली जलसे से यहां आए थे।

विज्ञापन
Corona Update, Five Jamati Corona positives come from Delhi Nizamuddin Markaz have been found in Shamli
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में झिंझाना के मदरसे में मिले त्रिपुरा के 14 में से पांच जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। ये लोग दिल्ली धार्मिक जलसे से यहां आए थे। इन पांच केस के बाद जनपद में मिले कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या आठ हो गई हैं। इसके अलावा औरेया जिले में पहुंचे जनपद के तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले जिले के दो जमाती आगरा में पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनके परिजनों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सर्च अभियान में 27 मार्च को झिंझाना की मस्जिद में त्रिपुरा के 14 जमाती मिले थे। इन सभी को झिंझाना कस्बे के इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन कैंप में रखा गया था। दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके नमूने लेकर जांच को भेजे थे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि इनमें से पांच जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। ये सभी दिल्ली के धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे और 18-19 मार्च को यहां पहुंचे थे। देर रात इन सभी को झिंझाना कस्बे की सीएचसी में बनाए गए कोविड -19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जिले में अब कुल आठ पॉजिटिव केस हो गए हैं। इसके अलावा जनपद के दो जमाती आगरा और तीन त्रिपुरा में मिले थे। बाहरी जनपदों में मिले केस भी संबंधित जनपद में ही जोड़े जा रहे हैं। डीएम के अनुसार सबसे पहले एक दुबई का केस पॉजिटिव मिला था जिसकी दो निगेटिव रिपोर्ट आ गई है। इस तरह वो पॉजिटिव केस की श्रेणी से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना साद का फार्म हाउस किसी महल से कम नहीं... पढ़िए- अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट

229 को किया गया क्वारंटीन
डीएम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस भैसानी इस्लामपुर/नानू पुरी में मिले थे, वहां जमातियों को क्वारंटीन किया गया है। मस्जिद, मदरसों को सैनिटाइज कर सील किया गया है। आसपास के तीन किमी दूरी के क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है। जिले में 229 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है। हाल ही में विदेश से लौटे व्यक्तियों की संख्या 102 और दूसरे जिलों व शहरों से लौटे लोगों की संख्या 1778 हैं। ये सभी 14 दिन तक अपने घर में ही क्वारंटीन रहेंगे। जिले में 49 स्थानों पर स्कूलों, कॉलेजों, बैंक्वेट हॉलों  आदि में 2195 बेड की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: शामली जिले के पांच जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

250 जमाती चिह्नित
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि तब्लीगी से जुड़े 250 लोगों को चिह्नित किया गया है। यह लोग 18 जमात से संबंधित है जो जनवरी, फरवरी और मार्च में लौटे थे। जो मार्च में आए हैं उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि 12 बांग्लादेश और नौ नेपाली को होम क्वारंटीन किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed