{"_id":"5e9c01958ebc3e76ca4a3cf9","slug":"corona-soldiers-up-saharanpur-cmo-doing-24-hours-duty-even-after-being-a-sugar-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कर्मयोद्धा: महामारी के खतरे ने बदली दिनचर्या, हैवी शुगर के बावजूद 24 घंटे ड्यूटी कर रहे सहारनपुर के सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के कर्मयोद्धा: महामारी के खतरे ने बदली दिनचर्या, हैवी शुगर के बावजूद 24 घंटे ड्यूटी कर रहे सहारनपुर के सीएमओ
Sun, 19 Apr 2020 01:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Dr. B S Sodhi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने सहारनपुर के सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी की दिनचर्या को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। बीते करीब एक माह से सीएमओ चैन की नींद नहीं सो सके हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह आम से लेकर खास तक के प्रति जवाबदेही होना है। खास बात यह है कि हैव शुगर के बावजूद वह अपनी ड्यूटी से पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों और संदिग्धों के बीच रहकर सीएमओ कोरोना संक्रमण के बीच 100 से 150 फोन कॉल अटेंड कर रहे हैं। इनमें आम आदमी से लेकर पक्ष विपक्ष के नेता और मीडिया के लोगों सहित मंडलीय अधिकारियों और शासन के फोन कॉल शामिल हैं। डॉक्टरों की ड्यूटी मरीजों और स्टाफ के भोजन की नियमित व्यवस्था कराना भी उनकी ड्यूटी में शामिल है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों के मिलने पर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री के साथ रिपोर्ट तैयार कर शासन को और उच्चाधिकारियों को भेजना, प्रतिदिन जिले भर में कई ऐसे स्थानों पर मौके पर जाकर विजिट करना जहां से पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं भी दिनचर्या का हिस्सा हो गया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं रात के 1 बजे, 3 बजे, 5 बजे तक लखनऊ से फोन कॉल आते हैं। जहां कोरोना से संबंधित रिपोर्ट मांगी जा रही है। ऐसे में सीएमओ का दिन का चैन और रात की नींद उड़ी हुई है, मगर उन्हें इसका मलाल नहीं है वह इस घड़ी को डॉक्टरों की सबसे बड़ी परीक्षा मानकर चल रहे हैं जिसमें सफलता मिलने का उन्हें पूरा यकीन है।
कोरोना की जंग में स्टाफ भी पूरा सहयोगी
सीएमओ डॉ. सोढी कहते हैं कि उन पर ही काम का बोझ नहीं है, बल्कि कोरोना की इस जंग में उनका पूरा स्टाफ भी सहयोगी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की जिंदगी बचाना ही प्राथमिकता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि किसी की जिंदगी खतरे में न पड़े।