{"_id":"60a6cbf48ebc3e43aa45eb27","slug":"corona-s-399-patients-found-17-dead-meerut-news-mrt5391585158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 399 मरीज मिले, 17 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 399 मरीज मिले, 17 की मौत
विज्ञापन
कोरोना के 399 मरीज मिले, 17 की मौत
मेरठ। कोरोना के बृहस्पतिवार को 399 मरीज मिले और 17 की मौत हो गई। 13 मौत मेडिकल में और चार निजी अस्पताल में हुई हैं। मरने वालों में 11 मरीज मेरठ और बाकी आसपास के जिलों के थे। 6812 सैंपलों की जांच हुई। 7404 एक्टिव केस हैं। इनमें से 1951 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 4188 होम आइसोलेशन में हैं।
अब तक 60239 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 650 लोगों की मौत दिखा रहा है। 1091 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 46967 की छुट्टी हो चुकी है। एंटीजन के मुकाबले आरटीपीसीआर जांच में ज्यादा संक्रमित निकल रहे हैं।
गांवों में 145 मरीज मिले
देहात क्षेत्र में 2866 लोगों की जांच की गई। इनमें 145 कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें 27 को एंटीजन में और 118 को आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई। 2212 देहात में एक्टिव केस हैं। नए मरीजों में दौराला 31, सरूरपुर 24, सरधना 12, खरखौदा 10 और हस्तिनापुर 10 हैं। बाकी जगह 10 से कम निकले हैं। 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए। तब से मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोग जागरूक नहीं हुए तो कोरोना संक्रमण से स्थिति बेहद खराब हो जाएगी।