{"_id":"5ead258c7093fe3f947dad59","slug":"corona-positive-woman-isolated-in-kovid-hospital-with-family-medical-staff-gets-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव महिला को परिवार सहित कोविड अस्पताल में किया आइसोलेट, डाॅक्टर व मेडिकल स्टाफ को कराया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव महिला को परिवार सहित कोविड अस्पताल में किया आइसोलेट, डाॅक्टर व मेडिकल स्टाफ को कराया क्वारंटीन
Sat, 02 May 2020 01:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 May 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
lockdown meerut
- फोटो : amar ujala
मेरठ के मोदीपुरम में दिल्ली रोड आरके पुरम निवासी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। महिला 30 अप्रैल को भर्ती हुई थी रात में तबीयत खराब होने पर उसकी डिलीवरी हुई तो एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
कोरोना की रिपोर्ट जांच के बाद पॉजिटिव आने से शनिवार दोपहर में मेडिकल की टीम अस्पताल पहुंची और वहां से महिला उसके बच्चे पति व उसके सास को मेडिकल के लिए ले गई।
विज्ञापन
कोरोना जांच की पुष्टि होने के बाद से अस्पताल स्टाफ भी सहमा हुआ है। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज भी दहशत में हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने अस्पताल के मुख्य गेट को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
एसडीएस ग्लोबल के मैनेजर मनोज गोयल ने बताया कि महिला का ट्रीटमेंट डॉक्टर कनिका सिंह के देखरेख में चल रहा था। तबीयत खराब होने पर भर्ती की गई इसके बाद सबसे पहले कोरोना वायरस की जांच के लिए महिला की रिपोर्ट भेजी गई। जहां शनिवार को महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
चिकित्सकों ने बताया कि महिला का प्रसव कराते समय चिकित्सकों और स्टाफ ने पीपीई किट समेत सभी सुरक्षा से उपचार किया है। वहीं कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद डाॅ. नीति राणा, डाॅ. कनिका सिंह, डाॅ. जेबी चिकारा, हॉस्पिटल के ओटी स्टाफ, गायनिक स्टाफ, वार्ड आया को क्वारंटीन किया जाएगा। इसके अलावा पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया जा रहा है।