फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona positive peoples number reached five in Saharanpur, corona positive absconding from Covid Hospital in Baghpat

पश्चिमी यूपी में बढ़ा कोविड-19 का खतरा, अस्पताल से कोरोना पाॅजिटिव के फरार होने के बाद दहशत, सहारनपुर में पांच पहुंची संक्रमितों की संख्या

Tue, 07 Apr 2020 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Corona positive peoples number reached five in Saharanpur, corona positive absconding from Covid Hospital in Baghpat
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सहारनपुर में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। वहीं शामली जिल के निवासी लोगों के अन्य जिलों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कई क्षेत्रों में ग्रामीण गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर पहरा दे रहे हैं। उधर, बागपत के खेकड़ा में कोविड अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज के फरार होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। डीएम, सीएमओ और एसपी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर में एक विदेशी जमाती समेत संक्रमित मरीजों की संख्या पांच होने के बाद अब जिले में संक्रमण का खबतरा बढ़ता दिख रहा है। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार जिले से भेजे गए नमूनों की जांच के बाद चार अंडर प्रोसेस मरीजों में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। इनमें 19 साल के लड़के से लेकर पचास वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें दो आंध्रप्रदेश, एक सहारनपुर और एक किर्गिस्तान, रशिया का रहने वाला है। ये सभी दिल्ली से जिले में लौटे थे। 3 अप्रैल को इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 61 लोगों की लिस्ट भेजी थी जिनमें चार को आइसोलेशन में रखा हुआ था। सीएमओ बीएस सोढ़ी के अनुसार ये चारों पॉजिटिव हैं, इनके मिलने-जुलने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बागपत जनपद के कोविड अस्पताल खेकड़ा से मंगलवार तड़के नेपाल का रहने वाला कोरोना पाॅजिटिव के चकमा देकर भागने के बाद हड़कंप मच गया। मंगलवार तड़़के यह मरीज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से चादर की रस्सी बनाकर खिड़की के रास्ते भाग निकला। वहीं सुबह जब कोरोना पाॅजिटिव मरीज के भागने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को हुई तो लखनऊ तक हड़कंप मच गया। 

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से जमात 19 मार्च को जिले में आई थी। इनमें कुल 28 जमाती नेपाल के थे, इन्हें श्री कृष्णा कॉलेज बालैनी में क्वारंटीन किया गया था। 58 साल का नेपाली कोरोना पॉजेटिव निकला जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल खेकड़ा में रखा गया था।

अस्पताल में फिर से हुई बड़ी चूक के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि इससे पहले भी जिला अस्पताल से एक युवक फरार हो गया था और अब कोविड अस्पताल से कोरोना संक्रमित शख्स का फरार होना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

शामली जनपद में भी कोरोना पाॅजिटिव मामालों का आंकड़ बढ़ सकता है। प्रदेश में आगरा, मथुरा जैसे जिलों में जिले के कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं जिले में मिले अब तक सभी पाॅजिटिव कैस जमातियों के हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण शामली जिला अब संवेदनशील जोन में पहुंच गया है। वहीं 14 अप्रैल के बाद भी लोग लाॅकडाउन के कयास लगाने लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed