फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona positive in Meerut get serious, high alert in Saharanpur after 12 jamati Found corona positive in a mosquito in Lucknow

Lockdown west UP update Live: मेरठ के पहले कोरोना पाॅजिटिव मरीज की हालत बिगड़ी, सहारनपुर के 12 जमातियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट

Sun, 05 Apr 2020 02:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Apr 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
corona positive in Meerut get serious, high alert in Saharanpur after 12 jamati Found corona positive in a mosquito in Lucknow
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

लाॅकडाउन के ग्यारहवें दिन जहां मेरठ मेडिकल में भर्ती जिले के पहले कोरोना पाॅजिटिव मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। डाॅक्टरों की टीमें आइसोलेशन वार्ड में भेजी गईं है। वहीं, लखनऊ मस्जिद में मिले सहारनपुर के 12 जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें हाई अलर्ट पर हैं। 

विज्ञापन


मेरठ के पहले कोरोना पाॅजिटिव खुर्जा निवासी मरीज की शनिवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। वह मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। चिकित्सकों की टीमें आइसोलेशन वार्ड में पहुंची हैं।
विज्ञापन


बता दें कि यह मरीज महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ पहुंचा था। जहां शास्त्रीनगर में अपनी ससुराल आया था। उसके परिवार के चार सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि अन्य सभी आइसोलेशन में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के चिलकाना की एक मस्जिद में जमाती को कोरोना पॉजिटिव मिलने का बाद से बीती रात से सिस्टम और हरकत में आ गया है। कोरोना पाॅजिटिव ने कितने लोगों से मुलाकात की खुफिया एजेंसियां इसकी जानकारी जुटाने में लगी हैं।

उधर, लखनऊ मस्जिद से मिले सहारनपुर निवासी 12 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें हाई अलर्ट पर हैं। कोरोना सर्विलांस टीमों को और अलर्ट किया गया। अभी 80 से ज्यादा सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

मेरठ में लाॅकडाउन के बीच चार दिन से जरूरतमंदों को निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। शनिवार को चौथे दिन राशन की दुकानों पर लाइनें बरकरार हैं। अभी ढाई लाख परिवारों को राशन बंटना बाकी रह गया है।

दिल्ली मुख्यालय के निर्देश पर आज जिले में रेलवे स्टेशन पर पांच आइसोलेशन कोच तैयार हो जाएंगे। लाॅकडाउन के ग्यारहवें दिन पुलिस ने सख्ती बरतते हुए बिना वजह घूम रहे लोगों के चालान किए।

बिजनौर जनपद में दिल्ली मरकज एवं अन्य स्थानों से आए विभिन्न स्थानों के 30 जमातियों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 19 को विवेक कॉलेज और 11 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर में चिकित्सकों की निगरानी में क्वारंटीन किया गया। इन सभी के सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे जाएंगे।

जिले में कम राशन बांटने वाले डीलरों पर प्रशासन पूरी तरह सख्त है। लापरवाही बरतने पर डीलरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएंगी। लाॅकडाउन को ग्यारहवें दिन भी सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

पुलिस सड़कों पर अनाउंस  कर लोगों को समझा रही है कि यदि किसी ने उल्लंघन का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में कई थाना क्षेत्रों में सीमाओं को सील किया गया है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

शामली जनपद के दो जमातियों के आगरा में कोरोना पाॅजिटिव मरीज के परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है।

मुज़फ्फरनगर के आसपास के जिलों में कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि  जनपद में अभी कोई व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव नहीं पाया गया है। जिले से भेजे गए 38 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं जमातियों की तलाश कर उनके सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed