{"_id":"5ec2e5c08ebc3e902828a7c4","slug":"corona-patients-admitted-to-hospital-performed-dance-meerut-news-mrt4823538163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना के मरीजों का डांस वीडियो वायरल, जल्दी ठीक होने में मदद कर रही म्यूजिक थेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना के मरीजों का डांस वीडियो वायरल, जल्दी ठीक होने में मदद कर रही म्यूजिक थेरेपी
Tue, 19 May 2020 09:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वार्ड में डांस करते मरीज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अब तक मेरठ मेडिकल कॉलेज समेत शहर के कई क्वारंटीन सेंटर की बदहाली की कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कोरोना वार्ड में मरीज डांस करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो हापुड़ रोड स्थित मुलायम सिंह मेडिकल कालेज का है। यहां दो वार्डों में महिला और पुरुष मरीजों को अलग अलग रखा गया है। साफ-सफाई से लेकर खाने-पीने और दवाइयों की अच्छी व्यवस्था की गई है। इसकी वजह से यहां भर्ती मरीज जल्दी ठीक होकर जा रहे हैं।
बीते दिनों रजबन निवासी 85 साल की कोरोना पॉजिटिव बिल्किस बानो भी ठीक होकर जा चुकी हैं। इसके बाद से यहां भर्ती अन्य मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ा है।
मेडिकल कालेज में मरीजों को म्यूजिक थेरेपी भी दी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, कोरोना में इम्युनिटी के साथ आत्मविश्वास भी होना जरूरी है। ऐसे में म्यूजिक थेरेपी फायदेमंद साबित हो रही है।