फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona infection: after four hours the cleaning worker got ventilator on the call of ADM City

कोरोना संक्रमण : एडीएम सिटी के फोन करने पर चार घंटे बाद सफाई कर्मचारी को मिला वेंटिलेटर

Sun, 25 Apr 2021 10:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Apr 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Corona infection: after four hours the cleaning worker got ventilator on the call of ADM City
ऑक्सीजन के लिए मची मारामारी। - फोटो : amar ujala
मेेरठ में कोरोना संक्रमण में जान हथेली पर लेकर काम कर रहे नगर निगम के सफाईकर्मियों को भी कोविड के इलाज के लिए जूझना पड़ रहा है। एक सफाई कर्मचारी को चार घंटे की मशक्कत के बाद एडीएम सिटी के फोन करने पर अस्पताल में वेंटिलेटर मिल सका। सफाई कर्मचारी की पत्नी को भी संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। 
विज्ञापन


वार्ड नंबर 15 के सफाई कर्मचारी को बागपत रोड स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने वेंटिलेटर नहीं होने की बात कही और दिल्ली ले जाने को कहा। परिजनों ने इसकी सूचना सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला को दी। चंदोला अस्पताल पहुंचे। बाद में उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, मगर कोई मदद नहीं मिली। 
विज्ञापन


इसके बाद अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने एडीएम सिटी अजय तिवारी को अवगत कराया। एडीएम सिटी ने अस्पताल प्रबंधन को फोन कर वेंटिलेटर की व्यवस्था करवाई। कोविड संक्रमण के चलते सफाई कर्मचारी की पत्नी को भी इसी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed