फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona increased speed, 149 patients found, young man died

कोरोना की बढ़ी रफ्तार, 149 मरीज मिले, युवक की मौत

Wed, 02 Sep 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Corona increased speed, 149 patients found, young man died
कोरोना की बढ़ी रफ्तार, 149 मरीज मिले, युवक की मौत
विज्ञापन

मेरठ। महानगर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 149 नए मरीज मिले हैं, जबकि कोरोना संक्रमित 37 साल के बिट्टू निवासी गांव नागौरी मेरठ की मौत हो गई।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए मरीजों में शास्त्रीनगर के दो डॉक्टर, मेडिकल थाना और बेगमबाग के दो पुलिसकर्मी, मेडिकल कॉलेज और सुभारती मेडिकल की दो हेल्थकेयर वर्कर समेत 5 हेल्थकेयर वर्कर, मेडिकल कॉलेज पीजी गर्ल्स हॉस्टल की मेड, जिला पंचायत कर्मी, शिक्षक, सात बंदी, एमडीए कर्मी, घरेलू महिलाएं, कारोबारी और छात्र आदि शामिल हैं। मंगलवार को 2841 सैंपलों की जांच हुई। सैंपल के हिसाब से 5.25 प्रतिशत मरीजों को पुष्टि हुई है। इनमें कई परिवारों के सभी लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें 6 माह के बच्चे से लेकर 78 साल तक के मरीज शामिल हैं। नए मरीजों में 62 महिलाएं हैं और 67 नए केस हैं। ये मरीज ब्रह्मपुरी, रक्षापुरम, कसेरू बक्सर, मवाना, गंगानगर, लावड़, शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा, बेगमबाग, जागृति विहार, लालकुर्ती, सरधना रोड, इंचौली, कासमपुर, बंसीपुरा दौराला, पल्लवपुरम, डिफेंस एंकलेव, शील कुंज, अरविंद पुरी, सोमदत्त सिटी, मयूर विहार, भगवतपुरा और भोला रोड आदि के रहने वाले हैं। सीएमओ ने बताया कि मरीजों की कुल संख्या अब 4196 हो गई है। 120 लोगों की मौत हो चुकी है। 826 मरीजों का इलाज चल रहा है। 164 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 3251 लोगों की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक आज रहेगा बंद
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित निकली है। इस कारण ब्लड बैंक 24 घंटे के लिए बंद रहेगा, यानी बुधवार को ब्लड बैंक नहीं खुलेगा। पूरे स्टाफ की जांच होगी। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोनिका राठी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed