फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in Meerut: 1119 patients of corona were found, three died, 46 infected were getting every hour, active cases crossed six thousand

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी : मेरठ में हर घंटे मिल रहे 46 संक्रमित, आज 1119 मरीज मिले, तीन की मौत, छह हजार के पार पहुंचे सक्रिय केस 

Fri, 14 Jan 2022 12:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jan 2022 12:49 AM IST
सार

मेरठ में गुरुवार को 8757 लोगों की जांच में कोरोना के 1119 नए मरीज मिले। इनमें पुलिसकर्मी, कारोबारी, शिक्षक, छात्र छात्राएं, नौकरीपेशा और हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। अब सक्रिय केस 6252 हो गए हैं।

विज्ञापन
Corona in Meerut: 1119 patients of corona were found, three died, 46 infected were getting every hour, active cases crossed six thousand
मेरठ में कोरोना - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। जिले में कोरोना के हर घंटे 46 मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को 1119 नए मरीज मिले, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक विवरण पोर्टल पर दर्ज है और दो की जानकारी बाद में दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


मृतकों में 35 वर्षीय युवक निवासी नौचंदी और 77 वर्षीय मवाना निवासी बुजुर्ग की मौत आनंद अस्पताल में हुई है, जबकि 65 वर्षीय महिला निवासी सिविल लाइंस की मौत एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में हुई है। पोर्टल पर 35 वर्षीय युवक की मौत की जानकारी ही पोर्टल पर डाली गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को 8757 लोगों की जांच में कोरोना के 1119 नए मरीज मिले। इनमें पुलिसकर्मी, कारोबारी, शिक्षक, छात्र छात्राएं, नौकरीपेशा और हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। अब सक्रिय केस 6252 हो गए हैं। 37 अस्पतालों में भर्ती हैं। 6215 होम आइसोलेशन में हैं। इन मरीजों में 719 पुरुष वर्ग से और 410 महिलाएं वर्ग से हैं। इनमें से 73 बच्चे व किशोर (लड़के- लड़कियां) भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयभीमनगर, नंगला बट्टू और राजेंद्रनगर क्षेत्रों में मरीजों की भरमार
कोरोना मरीजों के सबसे ज्यादा मरीज जयभीमनगर में 102 मिले। नंगला बट्टू में 93, राजेंद्रनगर में 76, पुलिस लाइंस 74, रजबन 68, साबुन गोदाम 65, संजयनगर 59, कुंडा 49, कैंट 43, रजपुरा 39, कंकरखेड़ा 37, पल्हेड़ा 36, जाहिदपुर 33, दौराला 32, सरधना 30, अब्दुल्लापुर 29, कसेरू बक्सर 29, तहसील 24, मलियाना 23, लल्लापुरा 19, ब्रह्मपुरी 19, जानी 19, जाकिर कॉलोनी 18, शकूरनगर 17, मकबरा डिग्गी 15, हस्तिनापुर 11, माछरा 11, परीक्षितगढ़ 10, रोहटा 10, मवाना छह, इस्लामाबाद से पांच मरीज मिले। बाकी अन्य क्षेत्रों के हैं। 

90 मरीजों की छुट्टी 
कोरोना संक्रमित हुए 90 मरीजों की छुट्टी हुई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से संक्रमित आने के 7 दिन बाद नेगेटिव मान लिया जाता है। ये सभी होम आइसोलेशन में थे।

आज न्यायालय बंद 
एक न्यायिक अधिकारी और छह कर्मचारी भी संक्रमित हो गए हैं। जिला जज रजत सिंह जैन ने शुक्रवार को न्यायालय बंद करने के निर्देश दिए हैं। परिसर को पूर्ण रूप से सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं सिविल जज जूडि मवाना व सिविल जज जूडि सरधना की अदालतें खुली रहेंगी।

कलक्ट्रेट के प्रधान सहायक भी चपेट में 
कलक्ट्रेट के प्रधान सहायक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी आरटीपीसीआर जांच कराई थी। बृहस्पतिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना मिलते ही बाकी कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed