फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona in bijnor: five lpositive found today in bijnor including teenager girl

बिजनौर: किशोरी सहित पांच और कोरोना संक्रमित, 779 हुई कुल संख्या, अब तक नौ की मौत

Wed, 05 Aug 2020 08:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Aug 2020 08:10 PM IST
सार

  • जिले में कुल संख्या हुई 779, ठीक हुए 641, नौ की मौत
  • वर्तमान में 129 सक्रिय उपचाराधीन केस

विज्ञापन
corona in bijnor: five lpositive found today in bijnor including teenager girl
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक किशोरी सहित जिले के पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो केस ट्रू नॉट, दो लैब और एक की पुष्टि रेपिड एंटीजन किट से जांच करने पर हुई। अब तक जनपद में कुल 779 कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। इनमें से 641 लोगों ने कोरोना को हराया है और नौ लोगों की मौत हुई है। वर्तमान सक्रिय उपचाराधीन मामले 129 हो गए हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को एक किशोरी सहित जनपद में पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार मोहल्ला खत्रियान काजीपाड़ा निवासी 29 वर्षीय युवक, हल्दौर इलाके के गांव कुम्हारपुरा का रहने वाला 28 साल का युवक है।
विज्ञापन


धामपुर क्षेत्र के गांव जोठिमा बसेड़ा खादर मुकारबपुरी निवासी 14 वर्षीय किशोरी, यहीं का रहने वाला 45 साल का व्यक्ति, नजीबाबाद क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद निवासी 26 साल के युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक की जांच ट्रू नॉट से, दो की रेपिड एंटीजन किट से और शेष दो की लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि रेपिड एंटीजन किट से जिले में कुल 917 लोगों की जांच की गई, जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव आए। अन्य सभी 915 लोग नेगेटिव आए। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी से छह, टीएमयू मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल से तीन और अपने घरों पर ही उपचार कराने वाले आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed