{"_id":"63acaa126a998d6ea87a0636","slug":"corona-death-of-bijnor-s-child-meerut-news-mrt619685295","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोरोना से हार गया मासूम, अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोरोना से हार गया मासूम, अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 29 Dec 2022 05:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:34 PM IST
सार
Meerut News : बिजनौर निवासी पांच साल का मासूम बच्चा कोरोना से हार गया। बच्चे ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
विस्तार
मेरठ के न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती बिजनौर के पांच साल के बच्चे की बुधवार देर शाम मौत हो गई। निजी लैब में कोरोना की पुष्टि होने पर 21 दिसंबर को उसे न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उसे उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
न्यूटीमा अस्पताल के प्रबंधक डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि बच्चे की हालत शुरू से ही गंभीर थी। उसे बचाने की काफी कोशिश की गई, मगर नाकाम रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में दो बार उसके सैंपल की जांच कराई थी, दोनों ही बार रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उसके परिवार के साथ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव थी। उसके पॉजिटिव आए सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News live: शामली में बदमाशों का धावा, फायरिंग, गंगा में डूबे मेरठ के सुनील सैनी का शव आठ दिन बाद बरामद
विज्ञापन
वहीं, जिले में बुधवार को 770 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। गनीमत है कि जिले में कोरोना का कोई केस सक्रिय नहीं है। सीएमओ का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने गलियों में उड़ाई गिल्ली, मोहल्ले वालों ने पहचाना था हुनर, अब विश्व पटल पर बिखेरेंगे जलवा