फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona: Death of Bijnor's child

Meerut News: कोरोना से हार गया मासूम, अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 29 Dec 2022 05:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 05:34 PM IST
सार

Meerut News : बिजनौर निवासी पांच साल का मासूम बच्चा कोरोना से हार गया। बच्चे ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Corona: Death of Bijnor's child
कोरोना से मौत

विस्तार

मेरठ के न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती बिजनौर के पांच साल के बच्चे की बुधवार देर शाम मौत हो गई। निजी लैब में कोरोना की पुष्टि होने पर 21 दिसंबर को उसे न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उसे उसका उपचार चल रहा था।

विज्ञापन


न्यूटीमा अस्पताल के प्रबंधक डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि बच्चे की हालत शुरू से ही गंभीर थी। उसे बचाने की काफी कोशिश की गई, मगर नाकाम रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में दो बार उसके सैंपल की जांच कराई थी, दोनों ही बार रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उसके परिवार के साथ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव थी। उसके पॉजिटिव आए सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News live: शामली में बदमाशों का धावा, फायरिंग, गंगा में डूबे मेरठ के सुनील सैनी का शव आठ दिन बाद बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिले में बुधवार को 770 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। गनीमत है कि जिले में कोरोना का कोई केस सक्रिय नहीं है। सीएमओ का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने गलियों में उड़ाई गिल्ली, मोहल्ले वालों ने पहचाना था हुनर, अब विश्व पटल पर बिखेरेंगे जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed