{"_id":"60ba46d48ebc3e34fc035630","slug":"corona-curfew-can-be-stop-after-three-days-in-meerut-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू : तीन दिन बाद मेरठ को मिल सकती है राहत, तेजी से घट रही संक्रमित मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू : तीन दिन बाद मेरठ को मिल सकती है राहत, तेजी से घट रही संक्रमित मरीजों की संख्या
Fri, 04 Jun 2021 08:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:59 PM IST
सार
मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। इसी तरह संख्या घटती रही तो अगले तीन दिन बाद शहर को कोरोना कर्फ्यू से राहत मिल सकती है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि सब कुछ ऐसे ही चलता रहा तो जल्दी ही मेरठ जनपद को कोरोना कर्फ्यू से निजात मिल जाएगी। जिस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है और एक्टिव केस कम हो रहे हैं। उससे उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार के बाद मेरठ कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो सकता है।
विज्ञापन
शासन के निर्देशानुसार जिन जनपदों में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 600 से कम होगी, वहां पर कर्फ्यू से छूट देते हुए निर्धारित प्रतिबंधों के तहत बाजार व अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मेरठ में वर्तमान में करीब 1300 एक्टिव केस है। यदि हम पिछले पांच दिन पर नजर डालें तो औसतन दो सौ मरीज रोजाना कम हो रहे हैं। 1300 मरीजों को देखते हुए अब मात्र 700 एक्टिव मरीज कम होने हैं। शनिवार और रविवार का कर्फ्यू है, जबकि सोमवार को प्रशासन के निर्देश पर बाजार बंदी का दिन है। ऐसे में तीन दिन बाजार बंद रहेगा। इन तीन दिनों के भीतर ही उम्मीद है कि यह संख्या घटकर 600 के आसपास आ जाएगी। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि मंगलवार या बुधवार से मेरठ में व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
इस तरह घट रहे प्रतिदिन एक्टिव मरीज
31 मई को जनपद में 2344 एक्टिव मरीज थे। जो एक जून को घटकर 1980 रह गए। जबकि दो जून को 1767 और तीन जून को इनकी संख्या 1597 हो गई। वहीं चार जून को इनकी संख्या 1300 आई है। इससे साफ है कि नए मरीजों की संख्या में जहां तेजी से गिरावट आई है, तो एक्टिव मरीजों की संख्या भी उसी तेजी से कम हो रही है। जो मेरठ के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन