फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona: 14 positives found in young man's death, Sardhana and Daurala

कोरोना : युवक की मौत, सरधना और दौराला में 14 पॉजिटिव मिले

Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Corona: 14 positives found in young man's death, Sardhana and Daurala
कोरोना : युवक की मौत, सरधना और दौराला में 14 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

सरधना/दौराला। नगर व देहात क्षेत्र में कोरोना दोबारा पैर पसारने लगा है। बृहस्पतिवार को सरधना के गांव मढ़ियाई निवासी युवक की कोरोना से मौत हो गई। आरटीपीसीआर जांच के लिए 60 लोगों के एकत्र किए गए सैंपल में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर दौराला में भी सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
मढ़ियाई निवासी बाबर (40) पुत्र अमानुल्लाह को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कोरोना जांच में वह पॉजिटिव निकला। बृहस्पतिवार सुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई। बाबर के शव का दिल्ली में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं आरटीपीसीआर जांच में कृपाओं की माता अस्पताल की दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा मढ़ियाई के दो युवक, मोहल्ला शेखान में एक युवक, मोहल्ला आजादनगर में पूर्व सभासद और जुल्हैड़ा में 16 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व कराई गई आरटीपीसीआर जांच में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मढ़ियाई में कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत को लेकर शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी। बृहस्पतिवार को 185 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ। इसमें सभी भी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि बृहस्पतिवार को एटूजेड कॉलोनी, दौराला कस्बा व सीएचसी पर कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया। इस दौरान 180 लोगों की जांच की गई। जांच में एटूजेड के चार व दौराला के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। नोडल अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सीएचसी पर 470 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी प्रभारी ने कोरोना के बचाव के लिए दो गज की दूरी, सैनिटाइजर का प्रयोग करने व मॉस्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed