{"_id":"6085e6aa8ebc3e8d17723ae7","slug":"corona-121-new-infected-found-in-the-countryside-laward-news-mrt536016736","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : देहात में 121 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : देहात में 121 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना : देहात में 121 नए संक्रमित मिले
मवाना/दौराला/सरधना। शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी कोरोना महामारी से संक्रमित रोगियों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। रविवार को देहात क्षेत्र में 121 नए संक्रमित मिले हैं। मवाना में सबसे अधिक 53, दौराला में 46, सरधना में 21 और खरखौदा में एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा स्थिति पल्लवपुरम में खराब है। यहां, अधिकतर कॉलोनियां सील कर दी गई हैं।
मवाना क्षेत्र में कोई दिन ऐसा नहीं, जिस दिन भारी तादाद में कोरोना संक्रमित न मिल रहे हों। क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। स्थिति बिगड़ सकती है। लेकिन अधिकारी बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कोई कठोर कदम नहीं उठा रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में क्षेत्र में 53 लोग संक्रमित मिले। जिसमें मवाना में 10, फलावदा में एक, मुबारिकपुर में तीन, खालिदपुर और खेड़ी मनिहार में एक-एक, मोहल्ला हीरालाल में नौ, मवाना शुगर मिल में तीन, विवेक विहार कॉलोनी में एक, मोहल्ला मुन्नालाल में सात, मोहल्ला काबली गेट में तीन, मोहल्ला कल्याण सिंह में तीन, मोहल्ला तिहाई में एक, मवाना खुर्द में एक, गांव अकबरपुर गढ़ी में एक, आकांक्षा कॉलोनी में एक, गांव कौल में दो, सनौता, अस्सा, तिगरी, बहजादका और पिलौना में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि रविवार को 46 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। एंटीजन जांच में पल्लवपुरम और एटूजेड कॉलोनी से एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला, जबकि आरटीपीसीआर जांच में पल्लवपुरम के 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिस कारण पल्लवपुरम में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को 237 लोगों की जांच की गई। जिसमें 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें टेहरकी के दो व्यक्ति भी शामिल हैं। वहीं, खरखौदा में रविवार को दो पुलिसकर्मियों की जांच की गई, जिसमें से एक संक्रमित मिला है।