फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coranavirus update news: Meerut and Shamli will be sealed in western UP from tonight

कोरोना वायरस: आज रात 12 बजे से सील हो जाएंगे मेरठ-शामली के हॉटस्पॉट, घर पहुंचेगा जरूरत का सामान

Thu, 09 Apr 2020 01:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
coranavirus update news: Meerut and Shamli will be sealed in western UP from tonight
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है। वहीं कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सूबे के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील करने का फैसला किया है जिनमें पश्चिमी यूपी का मेरठ और शामली जिला भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि मेरठ में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 35 है, जबकि शामली में 17 लोगों में कोराना की पुष्टि हो चुकी है। इसके अतिरिक्त सहारनपुर में भी 14 लोग कोरोना संक्रमित है जिनमें सबसे ज्यादा संख्या निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमातियों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब योगी सरकार के फैसले के बाद मेरठ और शामली जनपद के कोरोना वायरस की दृष्टि से संवेदनशील माने जा रहे क्षेत्रों पर पूरी तरह सील लगा दी जाएगी। ऐसे में क्षेत्र में सब्जी, राशन और दूध की दुकानें भी बंद रहेंगी। केवल मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। वहीं जरूरी काम के लिए लोग बिना पास के सड़क पर नहीं निकल पाएंगें। 

मेरठ में  474 जमाती निगरानी में हैं, इनमें 321 निजामुद्दीन से आए हुए हैं। 12 पॉजिटिव आ चुके हैं। एक महिला समेत दो अन्य का पहला टेस्ट पॉजिटिव, दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट शाम को आएगी।

जमाती सुभारती, जैन कॉलेज सरधना, एपीएस कॉलेज, शेल्टर होम परतापुर, पीएचसी, सलमानी मस्जिद खिवाई, अक्सा मस्जिद खिवाई, हमजा मस्जिद हर्रा, नूर मस्जिद हर्रा, मकई मस्जिद हर्रा, अशरफी मस्जिद हर्रा, मैना पूठी में, फातिमा मस्जिद खिवाई, जली कोठी की तीन मस्जिद और श्रीराम इंटर कॉलेज दौराला में क्वारन्टीन हैं।

मेरठ में लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के इस्लामाबाद ताला फैक्टरी इलाके में निजामुद्दीन मरकज से लौटे 11 जमातियों को पुलिस ने उठाया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जांच के बाद क्वारंटीन कराने के लिए भेज दिया। अभी अन्य जमातियों की तलाश जारी है।

शामली जनपद में कोरोना संक्रमित मिले जमातियों के संपर्क में आए 19 लोगों समेत 20 के सैंपल लिए गए हैं। इन सभी सैंपल को जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया है। इनमें 13 सैंपल झिंझाना में क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों के लिए गए हैं।

इसके अलावा छह सैंपल थानाभवन से लिए गए हैं। ये सभी 19 लोग कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में रहे हैं। इसके अलावा एक सैंपल गैरजनपद अमरोहा से आए युवक का लिया गया है। इस युवक को मंगलवार रात में क्वारंटीन वार्ड शामली में भर्ती किया गया है।

शामली में निर्माणाधीन जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में 36 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहे हैं जबकि जिले में मिले कोरोना संक्रमित 11 जमातियों का झिंझाना सीएचसी में बनाए गए कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed