{"_id":"5e8ec18a8ebc3e711b489ef7","slug":"coranavirus-shamli-update-news-tight-police-securityat-all-three-hotspots-in-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: शामली जिले के तीनों हाॅटस्पाॅट पर पुलिस का कड़ा पहरा, सीलिंग वाले क्षेत्रों में जाने की नहीं होगी इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: शामली जिले के तीनों हाॅटस्पाॅट पर पुलिस का कड़ा पहरा, सीलिंग वाले क्षेत्रों में जाने की नहीं होगी इजाजत
Thu, 09 Apr 2020 12:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद में चिन्हित तीनो हॉट स्पॉट कस्बा झिंझाना, थानाभवन के गांव भैंसानी इस्लामपुर और शामली के मोहल्ला नानुपुरी तिमरसा को बुधवार रात 12 बजे से सील कर दिया है।
विज्ञापन
सड़क से लेकर गली के बाहर पुलिस तैनात की गई है। किसी को भी सीलिंग वाले क्षेत्रों में जाने की इजाजत नही है। शामली में हॉट स्पोट वाले इलाके को छोड़कर बाकी शहर में रोज की तरह सुबह 3 घंटे तक राशन व जरूर सामान की दुकानें खुली। लोगो ने जरूरत का सामान खरीदा।
विज्ञापन
झिंझाना कस्बे में सड़कों पर जहां हर रोज लोग लाॅकडाउन की राहत अवधि के बीच जरूरत का सामान लेने के लिए निकलते थे। लेकिन हाॅटस्पाॅट के सील होने के बाद गुरुवार सुबह लोग घरों से बाहर नहीं निकले। शहर के हाॅटस्पाॅट झिंझाना में आज सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। बल्लियां लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए है और क्षेत्र के बाहर तीन से चार पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
शामली में कोरोना संक्रमित मिले 11 जमाती के संपर्क में आने वाले करीब 63 लोगों के सैंपल लेकर जांच को मेरठ मेडिकल लैब में भेजे गये हैं। अभी उनकी रिपोर्ट नही आई है। स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही जिले में इसी तरह संपर्क में आने वालों की तलाश जारी है। कोरोना संक्रमित सभी 11 जमाति का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है।
सहारनपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के क्षेत्रों को तो सील कर दिया गया है, लेकिन कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जिला प्रशासन कुछ नए क्षेत्र सील करने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि जिले में पांच और नए संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद अब कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 11 पहुंच गई है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आने वाले जमातियों की तलाश में सर्च अभियान जारी है। वहीं जिले के कई क्षेत्रों में लोग खुद भी अलर्ट हो गए हैं। कई स्थानों पर लोग अपने मोहल्लों और गलियों में लोगों से न पहुंचने की अपील कर रहे हैं।