फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   copy ghotaale ki nyaayik jaach

कॉपी घोटाले की न्यायिक जांच की मांग, हंगामा  

Fri, 23 Mar 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
copy ghotaale ki nyaayik jaach
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में कॉपियों की अदला-बदली के खेल का मामला बृहस्पतिवार को फिर गरमा गया। एनएसयूआई और छात्र लोकदल के कार्यकर्ताओं ने विवि में मार्च निकालकर घंटों हंगामा किया। कुलपति का घेराव करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग कर दी। कुलपति ने छात्रों से कहा कि वे उन्हें 10 रिटायर्ड न्यायाधीशों के नाम लिखकर दे दें, जिस पर वह उनकी कमेटी से जांच कराने के लिए संस्तुति कर देंगे। 
विज्ञापन

बीते शनिवार एसटीएफ की टीम ने कविराज नाम के एक छात्र को गिरफ्तार कर इस खेल को उजागर किया था। कविराज ने खुलासा किया था वह यूनिवर्सिटी के कर्मचारी पवन कुमार, संदीप और कपिल के साथ मिलकर एमबीबीएस की कॉपियां बाहर से लिखवाने के बाद उन्हें उत्तर पुस्तिका कक्ष में रखीं कॉपियों से बदल देता था। जिसके बाद एसटीएफ ने पवन कुमार, संदीप और कपिल को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने कुबूल किया था कि वे करीब चार साल से यह खेल कर रहे थे। जांच में यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड कर्मचारी चंद्रप्रकाश और सलेख चंद्र एवं हरियाणा निवासी संदीप के नाम भी सामने आए थे, जो फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूरे प्रकरण को लेकर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अवनीश काजला, प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, छात्र लोकदल नेता आदित्य पंवार और सौरभ सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचे। छात्रों ने हाथों में पढ़ाई का मजाक बनाने वालों को कड़ी सजा दिलाने और दलालों को बाहर करो जैसे स्लोगन लिखीं तख्तियां ले रखी थीं। छात्रों ने कुलपति का घेराव करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के कुछ कर्मचारियों-अधिकारियों की वजह से सारे छात्र-छात्राओं की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में इस प्रकरण की जांच यूनिवर्सिटी अपने स्तर से हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश की कमेटी से कराने की संस्तुति करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे 10 रिटायर्ड न्यायाधीशों के नाम दे दो
कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने जांच पुलिस द्वारा किए जाने की बात कही तो छात्र भड़क गए। कहा कि यूनिवर्सिटी को भी अपने स्तर से जांच कराने का अधिकार है। कुलपति ने छात्रों को बताया कि सभी दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा चुकी है। यूनिवर्सिटी के सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को हटा दिया गया है। वीसी ने छात्रों से कहा कि वे दस रिटायर्ड न्यायाधीशों के नाम लिखकर दे दें, वे उन्हीं से जांच कराने के लिए पत्र लिख देंगे। इस दौरान छात्रों की एक शिक्षक से बीच में बोलने पर तीखी झड़प हो गई। हंगामा, प्रदर्शन के दौरान सचिन चौधरी, शुभम मलिक, सुशांत आचार्य, विजय राणा, विशाल चौधरी, अंकुश तालियान, रोहित राणा, अंकित ढाका, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed