फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Copper wires stolen after setting fire to farmhouse; loss worth lakhs.

Meerut News: फार्म हाउस में आग लगाकर तांबे के तार चोरी, लाखों का नुकसान

Fri, 04 Sep 2026 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Copper wires stolen after setting fire to farmhouse; loss worth lakhs.
- जंबूद्वीप के अष्टापद मंदिर के पीछे हुई वारदात, प्लास्टिक जलाने के दौरान आग फैलने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। जंबूद्वीप स्थित अष्टापद मंदिर के पीछे बने एक फार्म हाउस में आग लगाकर तांबे के तार चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने प्लास्टिक जलाकर तारों से तांबा निकाला और उसे चोरी कर लिया। इसी दौरान आग फैलने से फार्म हाउस में भी नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
फार्म हाउस के मालिक राजेशपाल के अनुसार, बृहस्पतिवार रात पड़ोसी ने उन्हें फार्म हाउस में आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही वह अपने चाचा गजेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर फार्म हाउस में आग लगी हुई थी। जांच के दौरान दीवारों पर लगी फिटिंग के तार टूटे मिले। परिसर में प्लास्टिक जलने की तेज बदबू भी आ रही थी। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने प्लास्टिक को आग लगाकर उसके अंदर से तांबे के तार निकाल लिए और चोरी कर ले गए। आशंका है कि तारों से प्लास्टिक हटाने के दौरान आग फैल गई।
विज्ञापन

राजेशपाल ने पुलिस को बताया कि फार्म हाउस में पहले भी चोर घुसकर सामान चोरी कर चुके हैं। उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। इस बार दोबारा चोरी होने और आग लगने के बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed