फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Copper became expensive then increased the incidence of theft on tube wells

तांबा हुआ महंगा तो बढ़ गई नलकूप पर चोरी की घटना

Fri, 01 Oct 2021 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Copper became expensive then increased the incidence of theft on tube wells
तांबा हुआ महंगा तो बढ़ गई नलकूप पर चोरी की घटना
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र में मोटर चोर गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने गांव सनौता के जंगल में नलकूप पर लगा बिजली का मोटर चोरी कर लिया। पांच दिन पूर्व दो गांवों के जंगल से 12 स्टार्टर चोरी हुए थे। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।

तांबा महंगा होने के चलते जंगलों में चोर सक्रिय हो गए हैं। किसानों के खेतों पर लगे नलकूपों से मोटर स्टार्टर चोरी कर तांबा निकालकर बेचने वाले चोरों ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। नलकूपों को चोरों से बचाने के लिए किसान जंगल में पहरा दे रहे हैं, लेकिन नजर बचते ही चोर बिजली के मोटर व स्टार्टर चोरी कर ले रहे हैं, जिसे लेकर किसानों को चोरों का भय सता रहा है। गांव सनौता निवासी एहतेशाम पुत्र खलील अहमद ने बताया कि वह नलकूप पर रात 11 बजे तक पहरा देकर घर आकर सो गया। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे खेत पर पहुंचा तो नलकूप से मोटर चोरी मिला। वहीं पांच दिन पूर्व चोरों ने अमरोली उर्फ बड़े गांव तथा नंगला हरेरु के जंगल से नलकूपों पर लगे करीब 12 स्टार्टर चोरी कर लिए थे। बताया गया है कि कॉपर की कीमत बढ़ने से चोर सक्रिय हुए हैं। एक मोटर में लगभग आठ से दस किलो तांबे का तार लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed