फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Copies of the Ramayana were distributed to the students.

Meerut News: विद्यार्थियों को रामायण पुस्तक का वितरण किया

Sun, 28 Jun 2026 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Copies of the Ramayana were distributed to the students.
सीता मंदिर में खडे श्रद्धालु। (फलावदा)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। कस्बा स्थित सीता मंदिर में रविवार को चतुर्थ मासिक रामायण ज्ञान उत्सव के तत्वावधान में श्री आदित्य ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा विशेष रामायण पुस्तक वितरण अभियान का आयोजन किया गया। इसमें नगर और देहात के विभिन्न विद्यालयों के 231 बच्चों को रामायण की पुस्तकें दी गई और पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि सभासद कुसुम लता बिश्नोई, आचार्य बृजमोहन बिश्नोई ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभासद ने कहा कि बेटियां ही हमारे देश की आन-बान और शान हैं। बेटियों को नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने की अपील की और आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बेटियों को रामायण का अध्ययन अवश्य कराना चाहिए।
विज्ञापन

कथावाचक आचार्य बृजमोहन विश्नोई ने कहा कि माता सीता का त्याग, उनका स्वाभिमान और संकट के समय उनका साहस हर बेटी के लिए आत्मबल का सबसे बड़ा स्रोत है। इस दौरान रामायण की पुस्तक पढ़ने में उत्तीर्ण रहे प्रतिभावान बच्चों को समाजसेवी विपिन मोतला द्वारा रामायण की 50 पुस्तक एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रबंधक विनोद कुमारी बिशनोई और संचालन प्रधानाचार्य मास्टर बिरजू पालीवाल ने किया। इस अवसर पर रमेश धीमान, पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, सुरेशचंद कौशिक, विपिन चौधरी, अनुज सैनी, रजनी बिलटोरिया, विजयपाल उपाध्याय सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed