यूपी: बेहद खुशमिजाज था सिपाही अंकुर, आत्महत्या से पहले किया था ये आखिरी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या की जानकारी मिलते ही परिजन बिजनौर पहुंच गए। घर पर भी शोक जताने के लिए दिनभर लोगों की आवाजाही रही। निरपुड़ा निवासी अंकुर राणा पुत्र अजयपाल राणा वर्ष 2015 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। शुक्रवार को सिपाही अंकुर ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
यूपी: मेरठ में रिमझिम बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, उमस भरी गर्मी से जनता को मिली राहत
सिपाही के पिता अजयपाल ग्रामीणों के साथ बिजनौर चले गए। सिपाही के घर पर क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा हो गई। सिपाही की मां शारदा ने बताया कि अंकुर की शादी मार्च माह में खेकड़ा थाना क्षेत्र के बसी निवासी रामू की बेटी कोमल से हुई थी। कोमल का हाल ही में कुछ दिन पूर्व दिल्ली के एक अस्पताल में पेट का ऑपरेशन हुआ था। कोमल अपने मायके में ही है।
अंकुर भी 14 अगस्त को एक सप्ताह की छुट्टी बिताकर बिजनौर चला गया था। पत्नी के बीमार होने के कारण उसने एक माह की छुट्टी और मांगी थी। लेकिन त्योहारों के कारण उसे छुट्टी नहीं मिल पाई थी। वह छुट्टी बढ़वाने के लिए बिजनौर गया था। शुक्रवार को उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली। वहीं स्थानीय पुलिस भी मामले की जानकारी करने सिपाही के घर पहुंची।
नहीं दिया छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र : आरआई
पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक विद्यानिवास मिश्रा के मुताबिक सिपाही अंकुर राणा तीन जून को दस दिन की छुट्टी पर गया था। इसके बाद उसने छुट्टी के लिए कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया।
उधर पुलिस अफसरों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस तक पुलिस की छुटिट्यों पर रोक लगी थी। गांव वालों के मुताबिक अंकुर राणा की पत्नी के ऑप्रेशन में लाखों रुपये खर्च हुए थे। इस बात से भी वह टेंशन में था। चर्चा है कि छुट्टी पर नहीं जाने के कारण अंकुर तनाव में था।
मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम
सिपाही अंकुर राणा बेहद खुश मिजाज था। कभी उसके चेहरे पर साथियों ने तनाव नहीं देखा। ड्यूटी के दौरान भी उसने कभी किसी का इस बात का अहसास नहीं होने दिया कि वह जीना नहीं चाहता है। अपने दिल की बात कभी किसी से नहीं कही।
सिपाही अंकुर राणा पीलीभीत से तबादले पर 2017 में बिजनौर आया था। वह नहटौर थाने के साथ पुलिस लाइन में तैनात रहा। 19 जुलाई को उसकी ड्यूटी कलक्ट्रेट में ईवीएम की सुरक्षा में लगी थी।
अंकुर राणा के साथ पुलिस लाइन से गारद में सिपाही सुशील अनुज व दीपक की ड्यूटी भी लगती थी। उनकी ड्यूटी बदलती रहती है। 24 घंटे गारद ईवीएम पर तैनात रहती है। हर दो घंटे में उनकी ड्यूटी की अदला बदली होती है।
अंकुर बेहद खुशमिजाज था। अंकुर किसी से अपने मन की बात नही बताता था। उसकी शादी पांच मार्च को बागपत जिले के गांव बसी निवासी कोमल के साथ हुई थी। कोमल बीमार रहती थी। इस बात से अंकुर परेशान था। कोमल अपने मायके गई हुई है।
पुलिस के मुताबिक खुदकुशी करने से पहले अंकुर ने मोबाइल पर अपनी पत्नी से बात की थी। इसके बाद उसने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। सिपाही अकुंर राणा का बड़ा भाई पंकज एसएसबी में तैनात है।
यूपी: बिजनौर में छेड़छाड़ के आरोपी की पंचायत में बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
ड्यूटी की अनिवार्यता और आवेदक की जरूरत का हो आकलन: गर्ग
1999 बैच के सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विजय गर्ग ने कहा कि जहां तक पुलिस कर्मियों के अवकाश की बात है, परिस्थितिगत अवकाश की स्वीकार्यता एक संतुलन के आधार पर होनी चाहिए। इसमें ड्यूटी की अनिवार्यता और आवेदक की ग्रेविटी ऑफ द सिच्युएशन भी देखनी चाहिए। दोनों के बीच सामंजस्य बनाकर ही निर्णय लिया जाना चाहिए।