{"_id":"5f29bd7a8ebc3e3cb6540d65","slug":"cop-beaten-the-tol-staff-on-askingfor-toll-in-baghpat-in-eastern-peripheral-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी का रौब: सिपाही भूल गया कानून, टोल कर्मी की जमकर पिटाई, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी का रौब: सिपाही भूल गया कानून, टोल कर्मी की जमकर पिटाई, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का है मामला
Wed, 05 Aug 2020 04:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 Aug 2020 04:23 PM IST
सार
- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे स्थित मवीकलां टोल प्लाजा का मामला
- मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन
टोल प्लाजा -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे स्थित मवीकलां टोल प्लाजा के कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। टोल मांगने पर हुए विवाद की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित टोल कर्मी ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के मवीकलां टोल प्लाजा पर धौलपुर राजस्थान निवासी बृजराज सिंह कर्मचारी है। कोतवाली में दी तहरीर में बृजराज ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजकर कार सवार यूपी पुलिस का एक कांस्टेबल टोल प्लाजा पर पहुंचा।
विज्ञापन
टोल की अदायगी न कर उसने कार दौड़ा दी। पहले वाहन के निकलते ही बैरियर ऑटोमेटिक ही गिर गया था। इस कारण पुलिस कर्मी ने अपनी कार बैरियर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिसकर्मी गुस्से में कार से उतरा और टोलबूथ में घुस कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। टोल मैनेजर विश्वामित्र पाठक ने बताया कि यह पूरी घटना प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसे लेकर टोल कर्मियों में रोष है। पीड़ित कर्मी ने पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
उधर, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि टोल कर्मी की तहरीर के साथ ही घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/