{"_id":"6705cddb3fddbb5a800cf494","slug":"cooperate-in-the-public-movement-against-inflation-atul-pradhan-meerut-news-c-40-1-smrt1041-106525-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में जन आंदोलन में दें सहयोग : अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में जन आंदोलन में दें सहयोग : अतुल प्रधान
विज्ञापन
बहसूमा। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि बढ़ती महंगाई में चिकित्सा और शिक्षा आमजन की पहुंच से बाहर हो गई है। पिछले साल निजी अस्पतालों में महंगे इलाज को लेकर जब आमरण अनशन किया था तो अधिकारियों ने सुधार का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निजी स्कूलों की फीस भी लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई के विरोध में अब 10 अक्तूबर को जन आंदोलन चलाया जाएगा। विधायक ने सभी से इस आंदोलन में सहयोग की अपील की।
मंगलवार को कस्बा स्थित सभासद वीरेंद्र नगर के आवास पर बैठक में उन्होंने कहा कि आंदोलन के बिना जनता की समस्याएं दूर नहीं होंगी। इस दौरान सत्यपाल सिंह, जितेंद्र राठी, भूषण गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, सुबोध गुर्जर, राजदीप विकल, योगेंद्र विधुडी, ओमकार चपराना आदि रहे। इसके अलावा अतुल प्रधान ने महमदपुर सिखेड़ा, शाहपुर बटावली, झुनझुनी, तजपुरा, रहमापुर, माखनगर,करीमपुर भांडोरा सहित अन्य गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क किया।