फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cooch behar trophy match in meerut

कूच बिहार ट्रॉफी में हरियाणा पर भारी पड़े यूपी के बल्लेबाज

Sun, 15 Nov 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 15 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
cooch behar trophy match in meerut
यूपी और हरियाणा के बीच शुरू हुए कूच बिहार ट्रॉफी मैच का पहला दिन मेरठी बल्लेबाजों के नाम रहा। मेरठ के बल्लेबाज प्रियम और संदीप की नाबाद साझेदारी की बदौलत यूपी का स्कोर 357 रन पहुंच गया। मैच खत्म होने तक प्रियम 128 और संदीप 73 रनों के साथ मैदान में डटे थे।
विज्ञापन


शनिवार को भामाशाह पार्क में यूपी और हरियाणा के बीच कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी का मुकाबला शुरू हुआ। टॉस जीतकर यूपी के कप्तान उपेंद्र यादव ने बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग करने माधव कौशिक और शिवम चौधरी उतरे। यूपी की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में दो रन पर शिवम बिना रन बनाए गेंदबाज दीपक का शिकार हो गए।
विज्ञापन


माधव का साथ देने रिंकू सिंह पहुंचे। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया। पिच पर जमने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने हरियाणा के गेंदबाजों को मैदान में चारों तरफ मारा। दोनों बल्लेबाजों ने टीम के लिए 205 गेंदों पर 130 रन की साझेदारी निभाई। 36वें ओवर पर पहली गेंद पर रिंकू अपना धैर्य खो बैठे और 58 रन बनाकर साकेत का शिकार हो गए। माधव का साथ देने कप्तान उपेंद्र यादव पहुंचे। लेकिन वह सात गेंदों का सामने कर मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेरठ के बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने माधव कौशिक के साथ रन गति को बढ़ाना शुरू किया। 50वें ओवर की पहली गेंद पर माधव 86 रन पर साकेत की गेंद पर यशू को कैच दे बैठे। प्रियम गर्ग का साथ देने मेरठ के ही बल्लेबाज संदीप तोमर पहुंचे। मेरठ के दोनों बल्लेबाजों ने संभालकर खेलना शुरू किया और मैदान की सभी दिशाओं में शाट लगाए।


घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए दोनों बल्लेबाजों ने हरियाणा के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। पहले दिन का मैच खत्म होने तक प्रियम गर्ग ने 170 गेंद पर 19 चौके व एक छक्के के मदद से 128 रन और संदीप तोमर ने 138 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके व एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए। मौके पर मेरठ जिला क्रिकेट संघ सचिव युद्धवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच संजय रस्तोगी, क्यूरेटर रविंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed