{"_id":"43a0d410f80002a6ae26557b90b2a08c","slug":"cooch-behar-trophy-match-in-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्रॉफी में पारी और 27 रन से हारी यूपी टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूच बिहार ट्रॉफी में पारी और 27 रन से हारी यूपी टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भामाशाह पार्क में खेले जा रहे कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी के मैच में दिल्ली ने दूसरे दिन ही यूपी को धो डाला। दिल्ली के सुमित और नितिन की घूमती गेंदों के सामने यूपी के शेर धराशायी हो गए। दिल्ली ने यूपी को पारी और 27 रन से शिकस्त देकर सात अंक बटोरे।
विज्ञापन
शनिवार को शुरू हुए मैच में यूपी की टीम पहली पारी में 143 रन पर आउट हो गई थी। जवाब में दिल्ली ने खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए थे। रविवार को दिल्ली की टीम ने इससे आगे खेलना शुरू किया। ओपनर बल्लेबाज मनोज कालरा के शानदार 87 रन और सार्थक रंजन के 68 रन बनाए।
विज्ञापन
हिम्मत सिंह के 38, लक्ष्य थरेजा 22 और विशाल मलिक ने 21 रनों का योगदान दिया। दिल्ली ने 276 रन बनाकर 133 रन की बढ़त ले ली। त्रिशाल त्रिवेदी और कार्तिकेय कुशवाह ने 4-4 विकेट लिए। इसके बाद दूसरी पारी खेलने उतरी यूपी की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ओपनर बल्लेबाज माधव कौशिक 1 और राहुल एस रावत 2 रन बनाकर सुमित माथुर के शिकार बने।
विज्ञापन
यूपी की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। पूरी टीम मात्र 106 रनों पर ढेर हो गई। दिल्ली की ओर से सुमित माथुर ने 5, नितिन तंवर ने 3 और जोंटी सिद्धू ने 2 विकेट झटके। इस मौके पर जिला मेरठ क्रिकेट संघ के सचिव युद्धवीर सिंह, मेरठ जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी, पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, तनकीब अख्तर मौजूद रहे।