फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conveyed a message regarding preparations for the upcoming elections.

Meerut News: आगामी चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया

Sun, 27 Sep 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Conveyed a message regarding preparations for the upcoming elections.
रोहटा। गांव किनौनी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सुनील रोहटा। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव किनौनी में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा के स्वागत समारोह में रविवार को सियासी माहौल गरमा गया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जुटी भीड़ के बीच रालोद नेताओं ने किसान, मजदूर और युवा हितों को केंद्र में रखते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया। आयोजक बृजपाल शर्मा और अजय शर्मा के संयोजन में हुए कार्यक्रम में सुनील रोहटा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत चौधरी अजीत सिंह के किसान हितों के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने किसानों और ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से उठाया और रालोद उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आगामी चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय महासचिव गौरव जिटोली, बिजेंद्र प्रधान, सुनील शर्मा, मंजीत जाटव, बृजमोहन शर्मा, मोहन कश्यप, रामे गुर्जर, प्रेमानंद स्वामी, कुशलवीर राठी, हरेंद्र प्रधान, बीरेंद्र मास्टर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed