फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy over the proposal of Ambedkar's statue in Shiv temple premises

शिव मंदिर परिसर में आंबेडकर की प्रतिमा के प्रस्ताव पर विवाद

Tue, 10 Jun 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the proposal of Ambedkar's statue in Shiv temple premises
सरूरपुर। क्षेत्र के गांव गोटका में स्थित शिव मंदिर परिसर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का प्रस्ताव देने पर विवाद हो गया। आरोप है कि चार साल पहले भगवान शिव की मूर्ति किसी कारण से खंडित हो गई थी। जिसे ग्रामीणों ने नहर में विसर्जित कर दिया था। इस मामले में एक पक्ष ने अधिकारियों से शिकायत की है। गांव में तनाव की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और लोगों को सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन

गांव गोटका के दक्षिण छोर पर दलित समाज को ग्राम पंचायत द्वारा जमीन आवंटित की गई है। इस पर करीब आठ साल पहले अनुसूचित जाति समाज ने चार पिलर पर निर्माण करते हुए एक चबूतरा बनाकर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की थी। बीते करीब चार साल पहले भगवान शिव की मूर्ति खंडित हो गई थी। इसे अब समाज के लोगों ने नहर में विसर्जित कर दिया है। जबकि उक्त मंदिर में दलित समाज के लोग दोबारा से भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करने के लिए अपने समाज में चंदा एकत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन

समाज के कुछ लोगों की मांग पर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जिला पंचायत अधिकारी को मंदिर परिसर में करीब 440 मीटर खाली भूमि पर आंबेडकर भवन या धर्मशाला बनाने की मांग की। इसे लेकर दलित समाज के कुछ लोगों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने अधिकारियों को मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति के स्थान पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवादित भूमि पर ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के बाद कोई कार्य न करने की हिदायत दी।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है गांव में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। अधिकारियों को फर्जी सूचना देने वालों को हिदायत दी गई है। पुलिस की नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed