फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy over removal of religious flag from disputed land

विवादित भूमि से धार्मिक झंडा हटाने पर विवाद

Thu, 31 Jul 2025 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Controversy over removal of religious flag from disputed land
सरूरपुर। गांव गोटका में विवादित भूमि से झंड़ा हटाता युवक। वीडियो
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका में विवादित भूमि से धार्मिक झंड़ा हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते देख आरोपी युवक ने माफी मांगते हुए धार्मिक झंडे को उसी जगह लगा दिया। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने तहरीर में बताया कि गांव गोटका में वाल्मीकि समाज की भूमि है। इस पर वह मंदिर बनाना चाहते हैं, जबकि दूसरे समाज के लोग उस भूमि पर आंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहते हैं। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। बताया कि विवादित भूमि पर एक धार्मिक झंडा लगा हुआ था। इसे दूसरे पक्ष के युवक ने हटा दिया। झंडा हटाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झंडा पुरानी जगह पर ही लगवा दिया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि युवक ने शराब के नशे में झंडा ऊपर से हटाकर नीचे लगा दिया है। दोनों पक्षों को समझाया गया है। विवाद जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed