फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy over Nazm after name plate: Entry of famous poetess banned in Mushaira in Meerut

नेमप्लेट के बाद नज्म पर विवाद: मशहूर शायरा की कार्यक्रम में एंट्री पर रोक, मेरठ में आज होना है मुशायरा

Sat, 20 Jul 2024 03:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jul 2024 03:05 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दाैरान प्रदेश सरकार के नेमप्लेट लगाने के फैसले पर जहां विवाद जारी है, वहीं नेमप्लेट के बाद अब नज्म पर विवाद हो गया है। मेरठ में मशहूर शायरा शबीना अदीब को मुशायरे में आने पर पाबंदी लगा दी गई।

विज्ञापन
Controversy over Nazm after name plate: Entry of famous poetess banned in Mushaira in Meerut
नज्म पर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ मार्गों पर दुकानदारों द्वारा नेमप्लेट लगाने के फैसले को लेकर विवाद थमा नहीं था कि अब नज्म पर विवाद उपजता नजर आ रहा है। ‘लहू रोता है हिंदुस्तान’ नज्म पढ़ने वाली मशहूर शायरा शबीना अदीब से भाजपा समर्थक आक्रोशित हैं। भाजपा समर्थकों ने शबीना अदीब को नौचंदी मेले के पटेल मंडप में आज होने वाले इंडिया मुशायरे में आने से रोक दिया है। शबीना के एक वायरल वीडियो को लेकर जिला प्रशासन, जिला पंचायत और नगर निगम अधिकारियों के बीच दिनभर मंथन चला। इसके बाद अपर नगर आयुक्त ने शबीना अदीब को फोन करके कार्यक्रम में न आने की बात कह दी।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Name plate Controversy: सलीम की दुकान बंद, वसीम का ढाबा चलाएगा मनोज, फैसले के बाद दुकानदारों में बेचैनी

विज्ञापन

नाैचंदी मेले के पटेल मंडप में मुशायरा आज, शामिल होंगे 11 मशहूर शायर
नौचंदी के पटेल मंडप में शनिवार को ऑल इंडिया मुशायरा आयोजित होना है। जिसमें मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी, डॉ. नवाब देवबंदी, डॉ. ऐजाज पोपुलर मेरठी, शबीना अदीब, जौहर कानपुरी, अजहर इकबाल सहित 11 शायर आएंगे और अपनी-अपनी नज्म पढ़कर मेरठ वालों की वाह-वाही लूटेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी करने में तीन दिन से जिला प्रशासन लगा हुआ है। शुक्रवार से मशहूर शायरा शबीना अदीब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुजरात का नाम भी उन्होंने नज्म में लिया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा समर्थक नज्म को सरकार के खिलाफ बता रहे हैं। हालांकि शायरा ने किसी नेता का नाम नहीं लिया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज की अध्यक्षता में महापौर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मंथन हुआ। जिसमें तय हुआ कि ऑल इंडिया मुशायरे में शायरा शबीना अदीब नहीं आएंगी।

यह बात जिला प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंची। पटेल मंडप में कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय पर है। शबीना अदीब को लेकर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताते हुए उनको कार्यक्रम से तुरंत रोकने की बात कही।

विज्ञापन

Controversy over Nazm after name plate: Entry of famous poetess banned in Mushaira in Meerut
शायरा शबीना अदीब - फोटो : सोशल मीडिया

जानबूझकर वायरल किया वीडियो 
यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री डॉ. मेराजूद्दीन की अध्यक्षता में जिला प्रशासन करा रहा है। मशहूर शायरा शबीना अदीब पर रोक लगाने के बारे में डॉ. मेराजूद्दीन से अमर उजाला के संवाददाता ने फोन पर बात की। जिसमें शुरुआत में डॉ. मेराजूद्दीन ने शबीना अदीब के बीमार होने के कारण न आने की बात कही।

भाजपाइयों की आपत्ति के बारे में पूछा, तब वह बोले कि कुछ लोगों की गलत मानसिकता है। उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वह बड़ी शायरा हैं। देश के बड़े कवि सम्मेलन और मुशायरे में अक्सर देशभक्ति और सौहार्द बनाने के लिए नज्म पढ़तीं हैं। जान बूझकर पुराना वीडियो वायरल किया। उनको कार्यक्रम से रोका गया, जोकि बहुत गलत है। 

भाजपा नेताओं की आपत्ति के बाद मशहूर शायरा शबीना अदीब को फोन करके मुशायरे के कार्यक्रम में आने से मना किया गया है। जो वीडियो वायरल हुआ है, वह 24 साल पुराना है। वह हमेशा हिंदू-मुस्लिम की एकता की बात करती हैं। उनको रोकना गलत है। - ममता मालवीय, अपर नगर आयुक्त 

शबाना अदीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाजपा के खिलाफ नज्म पढ़ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने भी इस पर नाराजगी जताई है। शांति व्यवस्था बनाने को देखते हुए उनके आने पर रोक लगी है। पटेल मंडप में मुशायरा होगा। - सुरेश जैन रितुराज, महानगर अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed