फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy over installation of idol in Jyotimha

Meerut News: ज्योतिम्हा में देव मूर्ति लगाने को लेकर विवाद

Tue, 22 Aug 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Controversy over installation of idol in Jyotimha
स्योहारा। ग्राम मुकरपुरी ज्योतिम्हा में पशुचर की भूमि पर शिवलिंग स्थापित करने पर विवाद गहरा गया। दूसरे वर्ग के लोगों ने मंदिर से 150 मीटर दूरी पर लगाए जा रहे शिवलिंग का विरोध किया। मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और शिवलिंग स्थापित करने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लगभग छः घंटे बाद सर्वसम्मति से शिवलिंग हटाए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव ज्योतिम्हा मुकरपुरी की बाहरी सीमा पर बने प्राचीन मंदिर के पास लगभग 150 मीटर की दूरी पर मंदिर के पुजारी डालचंद व ग्रामीणों ने एक चबूतरा बना कर उसमें शिवलिंग स्थापित किया जा रहा था। शिवलिंग को लगा भी दिया था। उसको सीमेंट से पक्का स्थापित कर रहे थे। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान मंडल प्रभारी डाॅ. एनपी सिंह सहित हिन्दू संगठन के लोग भी पहुंच गए और शिवलिंग वहीं स्थापित करने की जिद पर अड़ गए। मामले को बढ़ता देख एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, एसडीएम धामपुर मोहित कुमार, सीओ धामपुर, सीओ अफजलगढ़, सीओ चांदपुर, थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी, थाना प्रभारी निरीक्षक धामपुर, प्रभारी निरीक्षक नूरपुर, प्रभारी निरीक्षक शेरकोट, मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से शिवलिंग हटाने का अनुरोध किया। लगभग छः घंटे तक ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन में वार्ता होती रही। देर शाम साढ़े छः बजे सर्वसम्मति से शिवलिंग को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन की सफल वार्ता के बाद सर्वसम्मति से ग्रामीणों द्वारा ही शिवलिंग को हटा दिया गया है। अब सामान्य बनी हुई हैं। अब कोई किसी तरह का विवाद नहीं है। - राजीव चौधरी, प्रभारी निरीक्षक थाना स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed