फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy in two parties in the case of land at Saharanpur and Police force deployed

यूपी: 100 वर्ग गज जमीन के विवाद में टकराव, आमने-सामने आए दो पक्षों के लोग, फोर्स तैनात

Tue, 21 May 2019 08:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 May 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Controversy in two parties in the case of land at Saharanpur and Police force deployed
पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जंधेड़ी में पट्टे की 100 वर्ग गज जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद से माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों के लोग डंडे लेकर आमने सामने आ गए। एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया। विवाद में एक पक्ष गुर्जर समाज से है, तो दूसरा अनुसूचित जाति वर्ग से। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में आरआरएफ एवं पुलिस तैनात कर दी गई। 

विज्ञापन


ग्राम जंधेड़ी में सड़क किनारे ग्राम पंचायत की पट्टे की 100 वर्ग गज भूमि पर चार दुकानों का निर्माण किया गया है। इस भूमि पर विनोद गुर्जर पक्ष के लोग अपना अधिकार जता रहे हैं, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग से राजेश पक्ष के लोग इस भूमि को अपनी बता रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह विनोद गुर्जर, रामपाल गुर्जर पक्ष के लोगों ने राजेश पक्ष पर उनकी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इस पर दोनों पक्षों के लोग डंडे लेकर आमने सामने आ गए, जिससे टकराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले में राजेश पक्ष के आशीष का कहना है कि उन्हें वर्ष 1975 में ग्राम प्रधान ने उक्त भूमि का पट्टा आवंटित कराया था। अब दूसरे पक्ष के लोग इसे अपनी भूमि बता रहे हैं, जबकि यह भूमि दूसरे पक्ष की नहीं है। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग की, जिसमें वह बाल बाल बचे। 

वहीं, दूसरे पक्ष से मोनू का कहना है कि दुकानों पर विवाद चल रहा है, लेकिन राजेश पक्ष के लोगों ने दुकानों के पास स्थित खेत पर ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी लाकर भराव करना शुरू कर दिया था। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। उनको अलग नंबर का पट्टा आवंटित हुआ है और कब्जा दूसरे नंबर पर कर लिया है।

उधर, दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, सीओ द्वितीय मुकेश मिश्र, सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत पुलिस बल के साथ ग्राम जंधेड़ी में पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। दोनों पक्षों को अपने-अपने कागज लेकर एसडीएम के समक्ष जाकर दिखाने के लिए कहा गया। 

किसी भी पक्ष ने नहीं दी तहरीर 
जंधेड़ी गांव में हुए विवाद को लेकर दोनों में से किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। सीओ मुकेश मिश्र का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाया गया है। विवाद बढ़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

वर्जन--- 
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पहले से ही दोनों पक्षों में भूमि का विवाद चल रहा है, यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। सिर्फ दो व्यक्तियों के बीच का विवाद है। कुछ लोग इसे बड़ा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। जिस कारण गांव में पुलिस एवं आरआरएफ की तैनाती की गई है। फायरिंग किए जाने की अभी जानकारी नहीं मिली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed