फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy erupted again over Baldev's birthday celebration in Jagannath temple

जगन्नाथ मंदिर में बलदेव जन्मोत्सव को लेकर फिर हुआ विवाद

Wed, 27 Aug 2025 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Controversy erupted again over Baldev's birthday celebration in Jagannath temple
- मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर दी विवाद की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जगन्नाथ मंदिर समिति की ओर से बलदेव जन्मोत्सव को लेकर मनाए जाने को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर समिति की राशि शर्मा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि बलदेव जन्मोत्सव 29 अगस्त को मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम पूरी तरह से मंदिर के अंदर होना है, जिसकी कोई अनुमति प्रशासन से लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रथ यात्रा के दौरान भी कुछ लोगों की ओर से विवाद किया गया था अब इस कार्यक्रम को लेकर भी उनकी ओर से धमकी दी जा रही है। वहीं प्रशासन भी इसमें समिति का सहयोग नहीं कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में मंदिर की रथ यात्रा के दौरान कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा उपद्रव किया गया था। यह मामला जिला जज के यहां भी लंबित है। अब वही लोग मंदिर में भीड़ के रूप में घुसकर अवैध रूप से बाधा डालने और झगड़ा करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से केवल कुछ विशेष लोग, जैसे गणेश अग्रवाल आदि को ही प्रसाद बनवाने और प्रसाद वितरित करने की अनुमति दी गई है। प्रसाद को मंदिर के बाहर नाले के पास तैयार करने के लिए कहा जा रहा है, जो कि न केवल अस्वच्छ एवं असम्मानजनक है, बल्कि हिंदू धार्मिक भावनाओं के विरुद्ध भी है। यह कृत्य मंदिर में गैरकानूनी कब्जा व प्रशासनिक दुरुपयोग के समान है। उन्होंने पत्रकारवार्ता कर प्रशासन से मांग की है कि बाहरी व्यक्तियों को पूजा अर्चना व धार्मिक हस्तक्षेप से रोका जाए। प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि वह गैर कानूनी आदेश न लागू करें। मंदिर समिति को छठ व बलदेव छठ शांतिपूर्वक मनाने की अनुमति दी जाए। वार्ता में गणेश दत्त शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed