फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contribute to the development of villages, the name will be registered on the inscription

Meerut News: गांवों के विकास में 60 प्रतिशत दे अंशदान, शिलापट पर दर्ज होगा नाम

Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Contribute to the development of villages, the name will be registered on the inscription
गांवों के विकास में दें अंशदान, शिलापट पर दर्ज होगा नाम
विज्ञापन

दौराला। गांवों में विकास कार्य कराने में अब निजी संस्थान, फाउंडेशन, समाजसेवी भी सहयोग कर सकते हैं। सरकार की मातृभूूमि योजना के तहत सहयोगकर्ता 60 प्रतिशत राशि दे सकते हैं। जबकि, 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी।

शहरों की तर्ज पर गांवों में भी विकास कार्य कराने को लेकर सरकार प्रयास कर रही है। नई योजना के तहत अब गांवों के विकास कार्य में निजी संस्थान, फाउंडेशन व समाजसेवी भी सहयोग कर सकेंगे। दरअसल, उप्र मातूभूमि योजना के तहत कोई भी समाजसेवी, फाउंडेशन व निजी संस्थान मातृभूमि सोसाइटी का गठन कर उसमें धनराशि भेज सकते हैं। इतना ही नहीं सहयोगकर्ता स्वयं या अपनी पसंद की एजेंसी से काम करा सकता है। काम पूरा होने के बाद संबंधित विभाग रखरखाव व मरम्मत की जिम्मेदारी निभाएगा। साथ ही सहयोगकर्ता का नाम शिलापट पर अंकित किया जाएगा। एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल ने बताया कि इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति गांव के विकास कार्य में सहयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed