मवाना। तहसील के निकट मैदान में चल रहे स्टेडियम के निर्माण में लगे मजदूरों को पुलिस द्वारा उठाकर लाने के मामले में पालिका ठेकेदार सीओ से मिले। ठेकेदारों ने पुलिस पर बिना कारण मजदूरों को परेशान करने का आरोप लगाया।
नगर पालिका के ठेकेदार बुधवार को सीओ पंकज लवानिया से मिले। ठेकेदारों ने सीओ को अवगत कराया कि बीते सोमवार को तहसील रोड पर बड़े मैदान में बनाए जा रहे स्टेडियम की पैड़ी का निर्माण कर रहे ठेकेदार राजा शर्मा के कर्मचारियों को थाना पुलिस उठा लिया था। ठेकेदारों ने सीओ से वार्ता कर निर्माण की शिकायतें कर परेशान करने व थाना पुलिस द्वारा बेवजह मजदूरों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया और विरोध जताया। सीओ ने बताया कि समाधान दिवस में शिकायत हुई थी। थाना प्रभारी मौके पर गई थी। उत्पीड़न जैसी कोई बात नहीं है। समझा बुझाकर ठेकेदारों को शांत कर दिया। इसके बाद ठेकेदार शांत होकर लौट गए। मिलने वालों में राजा ठेकेदार, निपुण चौहान, केपी चौहान, अनुज राणा, सोनू प्रजापति, विशाल नंबरदार आदि ठेकेदार थे।