{"_id":"694ead26732a57e78a02f4c8","slug":"contractors-accused-of-arbitrariness-uproar-in-protest-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1064738-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप, विरोध में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप, विरोध में किया हंगामा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा छावनी के कार्यालय में हुई बैठक में ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाकर विरोध जताया गया। इस दौरान आउटसोर्स कर्मचारियोें का नियमों के नाम पर शोषण का आरोप लगाकर हंगामा भी किया गया।
अध्यक्षता कर रहे राजू पेंटर ने कहा कि आउट सोर्स और नियमों का फायदा उठाने वाले ठेकेदारों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर हड़ताल पर भी विचार किया गया। उन्होंने कहा कि पांच वार्डों में ठेका दिया गया है। इस प्रथा में कर्मचारियों को शोषण होता है। स्वयं मशीनरी की भी मानसिकता बदल जाती है। इसके चलते वार्डों में समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेके में खेल हो रहा है।
इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन को जवाहर इंटर कॉलेज मवाना खुर्द की प्रबंध समिति का उपाध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर सम्मानित किया गया। बैठक में सोहन पाल मसूरी , रवि चुनयाने, नीरज बैनीवाल, सोनू वेद राजकुमार , नवीन कुमार, मांगें राम , आदेश गहलोत, नरेश भगत, दीपक टांक, सुरेंद्र कुमार, भीम सैन और कांता देवी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
छावनी के सिविल क्षेत्र को निगम में करें शामिल : शारदा
- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि कुछ कार्य ऐसे हो रहे हैं, जो अनुचित है। उन्होंने केंद्रीय रक्षामंत्री को पत्र लिखकर समस्याएं बताईं हैं। विनीत शारदा ने कहा कि छावनी के सिविल क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किया जाए। कर्मचारियों से लेकर स्थानीय लोग भी इस आवाज को बुलंद कर रहे हैं। छावनी परिषद के चुनाव न होने के कारण छावनी के लोग सरकार की योजनाओं से भी वंचित हैं।