{"_id":"69497812b0db14d25b09b5e9","slug":"contractor-arrested-in-farmers-death-case-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104235-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान की मौत के मामले में ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान की मौत के मामले में ठेकेदार गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव पलड़ा में रविवार को कुछ लोगों द्वारा खेत में पेड़ काटते समय एक पेड़ किसान की बुग्गी पर गिर गया था। इसमें किसान ऋषिपाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
श्रीराम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि रविवार को उसका भाई ऋषिपाल चचेरे भाई शिवपाल व भतीजे दुर्गेश के साथ भैंसा-बुग्गी लेकर गन्ना छीलने के लिए खेत में गया था। नौशाद ठेकेदार कई मजदूरों से यूकेलिप्टस के पेड़ कटवा रहा था। ऋषिपाल ने उसे चकरोड किनारे के पेड़ काटने से मना भी किया। परंतु पेड़ काटने वालों ने कहा कि बुग्गी लेकर निकल जा। जब वह बुग्गी लेकर निकला तो पेड़ उसकी बुग्गी पर गिर गया और पेड़ के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ऋषिपाल को सीएचसी लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर ठेकेदार नौशाद, भूरा व कई अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में ठेकेदार नौशाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया।