फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contract workers will protest against the retrenchment at the MD office of PVVNL.

Meerut News: छंटनी के विरोध में पीवीवीएनएल के एमडी कार्यालय पर गरजेंगे संविदा कर्मचारी

Mon, 06 Apr 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Contract workers will protest against the retrenchment at the MD office of PVVNL.
मेरठ। आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों की छंटनी करने के विरोध में सोमवार को विद्युत संविदा कर्मचारी पीवीवीएनएल के एमडी कार्यालय पर धरना देंगे। संविदा कर्मचारियों ने एमडी कार्यालय में ज्ञापन देकर छंटनी किए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग उठाई। सोमवार की शाम तक मांग पूरी नहीं होने पर पूरे मेरठ जिले में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है। मेरठ शहर में छंटनी का शिकार हुए संविदा संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन विद्युत अधिकारियों के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारी नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मेरठ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 1000 आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारी कार्यरत थे। नई कंपनी ने शहर में 168 और ग्रामीण क्षेत्र से 25 संविदा कर्मचारियों की छंटनी कर दी है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इससे कर्मचारियों के परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है। पीवीवीएनएल से ठेका पाने वाली कंपनी ने अभी तक कर्मचारियों का इंश्योरेंस भी नहीं कराया है। सोमवार को ऊर्जा भवन स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पर कर्मचारियों का बड़ा धरना-प्रदर्शन होगा। सोमवार की शाम तक मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार से पूरे जिले में कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed