{"_id":"68f1625b7e444d6f430c072a","slug":"contract-salesman-assaulted-and-robbed-cctv-footage-goes-viral-meerut-news-c-72-1-mct1010-142446-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ठेके के सेल्समैन से मारपीट और लूट, वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ठेके के सेल्समैन से मारपीट और लूट, वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित बेगमपुल मथुरा पैलेस के नीचे बुधवार रात देसी शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट कर 16 हजार रुपये लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दी है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, लालकुर्ती पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
मुंडाली थाना क्षेत्र के रछौती गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि बुधवार रात को ठेका बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। ठेके पर ताला लगाकर चला तो 5-6 युवक आए और उन्होंने शराब मांगी। जितेंद्र ने ठेका बंद होने का हवाला देते हुए शराब देने से इन्कार कर दिया। जितेंद्र का आरोप है कि युवकों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट करते हुए करीब 16 हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों का ही साथ दिया। हालांकि मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लालकुर्ती पुलिस को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। यदि पुलिस की कोई लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पूरी रात बिकती है शराब
व्यापारियों का कहना था कि रात को नियम अनुसार दस बजे शराब के ठेके बंद करने के आबकारी विभाग के निर्देश है। इसके बावजूद बेगमपुल पर मथुरा पैलेस के नीचे बने ठेके पर पूरी रात शराब बेची जाती है। ठेका संचालक के खिलाफ भी सख्ती होनी चाहिए।
विज्ञापन