फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contract extended but facilities ciphered

ठेका तो बढ़ा दिया पर सुविधाएं सिफर

Fri, 11 Dec 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Contract extended but facilities ciphered
मेरठ। कैंट बोर्ड ने वाहन प्रवेश शुल्क वसूली का ठेका दो महीने बढ़ा दिया है परंतु सुविधाओं के नाम पर सारे अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर वसूली करने में तो कैंट बोर्ड को तमाम कानून याद रहते हैं परंतु टोल वसूले जाने पर नियम एवं सुविधाएं भूल जाते हैं। ये भी तब है जब एडम कमांडेंट के निर्देशन में सारे नियमों का पालन कराने के लिए समिति बनाई गई थी।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के अफसरों ने सात दिसंबर को आपात बोर्ड बैठक बुलाकर वसूली का 11 जगह का ठेका दो महीने के लिए बढ़ा दिया था। बैठक में हवाला दिया था कि देश में दूसरी जगह पर भी केंद्र सरकार ने महामारी के चलते सभी टोल ठेकों को दो महीने बढ़ा दिया है। ऐसे में उन्हें भी ठेका बढ़ाना पड़ेगा। यहां तक कि एडीएम सिटी ने पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर वसूली को गलत बताया तो अफसर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और नियमों का हवाला देने लगे। सवाल ये है कि जब फायदा लेने को टोल के सारे नियम-कायदे बताए जा रहे हैं तो वसूली पर सुविधाओं के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन

टोल वसूली की जगह सड़क चौड़ी करके लेन बनाए जाने का प्रावधान है। जिससे कॉमर्शियल वाहनों की लेन अलग रहे और बाकी वाहन दूसरी लेन में चलते रहें। वसूली के सभी प्वाइंट पर वाटर कूलर और सुलभ शौचालय, रेस्ट रूम आदि की व्यवस्था होनी चाहिए परंतु 11 प्वाइंट में से एक भी पर सुविधा नहीं हैं। कहीं भी संकेतक नहीं लगे हैं, जिससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। कैंट बोर्ड को अपने राजस्व की चिंता है बाकी चाहे सारे नियम टूट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की चल रही तैयारी
इस प्रकरण को लेकर रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में शिकायत की तैयारी की जा रही है। स्पीड ब्रेकर को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है परंतु पीडब्लूडी अफसर सोए हुए हैं।
ये है वसूली प्वाइंट पर नियम
वाटर कूलर
सुलभ शौचालय
संकेतक
सड़क चौड़ी, लेन बनी हो
एक एंबुलेंस प्वाइंट पर खड़ी हो
ट्रक आदि के ड्राइवर के लिए रेस्ट रूम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed