{"_id":"6a5115243282beb7180723e2","slug":"continuous-rain-washes-away-outer-ring-road-approach-breaks-railing-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106112-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बारिश से आउटर रिंग रोड की अप्रोच कटी, रेलिंग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बारिश से आउटर रिंग रोड की अप्रोच कटी, रेलिंग टूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। लगातार तीन दिन तक हुई बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, जबकि भराला गांव के पास निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड की अप्रोच बारिश के तेज बहाव में कट गई। अप्रोच धंसने से सड़क की रेलिंग भी टूट गई, जिससे आउटर रिंग रोड का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पहुंच गया।
दौराला से गंगानगर तक तैयार हो चुके आउटर रिंग रोड पर फिलहाल छोटे वाहनों का आवागमन हो रहा है। यदि इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन होता तो अप्रोच कटने के कारण सड़क धंस सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।