फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Content writer committed suicide by hanging himself

कंटेंट राइटर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Mon, 28 Jul 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Content writer committed suicide by hanging himself
- राधा गार्डन कॉलोनी की घटना, आठ माह पहले हुआ था विवाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर । राधागार्डन में रहने वाले 36 वर्षीय कंटेंट राइटर शशांक शर्मा ने रविवार को कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गंगानगर थाना पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका लैपटॉप ऑन मिला, लेकिन कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है।

शशांक शर्मा मुंबई में एक विज्ञापन कंपनी में कंटेंट राइटर थे। करीब आठ माह पूर्व कसेरूबक्सर निवासी कंचन से शशांक की शादी हुई थी। पत्नी मायके में है। परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले शशांक घर आए थे। रोजाना की तरह शनिवार रात भी कमरे में देर तक काम कर रहे थे। रविवार सुबह दस बजे भाई जगाने पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। उन्हें लगा वह अभी सोए हैं। दोपहर एक बजे तक न जागने पर परिजनों ने दोबारा दरवाजा खटखटाया। कोई हलचल न होने पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में शशांक का शव फंदे पर लटका था। गंगानगर थाना इंस्पेक्टर अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस घरेलू विवाद घटना का कारण मान रही है। घर में पिता सुशील दत्त शर्मा, मां हितेश शर्मा हैं। बड़े भाई आकाश शर्मा एक कॉलेज में शिक्षक हैं और भाई विकास शर्मा बेंगलुरु में इंजीनियर हैं। पत्नी कंचन पहला सावन होने के चलते अपने मायके में थी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से मिले शशांक का लैपटॉप और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed