फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contacted for admission in government college

Meerut News: राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए संपर्क किया

Sat, 02 May 2026 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Contacted for admission in government college
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य नीलम सिंह के निर्देशन में क्षेत्र के कई इंटर कॉलेज में जाकर टीम ने छात्राओं को प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया। शनिवार को गांधी शताब्दी स्मारक इंटर कॉलेज कैली, मेजर आसाराम इंटर कॉलेज पांची, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खरखौदा के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर इस वर्ष कक्षा 12वीं की उत्तीर्ण छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना, रेंजर्स, ओपन जिम, कल्चरल क्लब, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, आधुनिक उपकरणों से युक्त प्रयोगशालाओं के बारे में अवगत कराया गया। इस कार्य में डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. रचना बालियान, डॉ. संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed