फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Consumers protest against installation of smart meters, create ruckus

स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Thu, 07 Aug 2025 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Consumers protest against installation of smart meters, create ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के भटियारी सराय मोहल्ले में बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने मीटर लगाए जाने का जोरदार विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते टीम कुछ ही मीटर लगाकर वापस लौटने को मजबूर हो गई।
दरअसल, विद्युत विभाग द्वारा सरधना कस्बे में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन लगातार कई इलाकों में इसका विरोध देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को जब उर्जा निगम की टीम भटियारी सराय मोहल्ले में पहुंची तो स्थानीय लोगों ने मीटर लगाए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पहले अन्य मोहल्लों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएं, उसके बाद ही वे अपने क्षेत्र में मीटर लगाने की अनुमति देंगे।
विज्ञापन

विरोध के चलते मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और काफी देर तक खींचतान व नोकझोंक का माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों की कड़ी आपत्ति के कारण टीम को अपना कार्य बीच में ही रोककर लौटना पड़ा। इस दौरान सभासद सलीम कुरेशी, शाहबेज, अनीस, राशिद सहित कई स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमितता बढ़ जाती है और मीटर की पारदर्शिता को लेकर भी संदेह बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed