फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Consumers create a ruckus at the gas agency office.

Meerut News: गैस एजेंसी के आफिस पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Mon, 05 Oct 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Consumers create a ruckus at the gas agency office.
गैस एजेंसी पर हंगामा करते उपभोक्ताओं से बात करते आपूर्ति निरीक्षक। (मवाना)
घरेलू गैस नहीं मिलने से हैं परेशान, आपूर्ति निरीक्षक ने किया शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। फलावदा चौराहे के पास स्थित मवाना इंडेन सेवा एजेंसी पर सोमवार को उपभोक्ताओं ने सिलिंडरों की किल्लत को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही आपूर्ति निरीक्षक अंकुश कुमार मौके पर पहुंचे और शांत कराया। दोपहर बाद गैस वितरण शुरू होने पर ही उपभोक्ता अपने घर लौटे।
सोमवार सुबह से ही एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई थी। गांव भैंसा निवासी अनिल कुमार, मवाना निवासी नदीम, फलावदा रोड निवासी साजिद, मुन्नालाल निवासी शाहरुख, अनिल गुप्ता और फरीदनगर निवासी साबिर आदि का आरोप था कि वह बुकिंग कराने के बावजूद समय से गैस न मिलने से परेशान हैं। सुबह से लाइन में लगे होने के बावजूद एजेंसी का कार्यालय बंद पड़ा था, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

हंगामे की जानकारी मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक अंकुश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज उपभोक्ताओं को समझाया कि उक्त एजेंसी में अनियमितताओं के चलते पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने इंडेन कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की, जिन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को क्षेत्र की अन्य एजेंसियों में स्थानांतरित किया जा रहा है। आपूर्ति निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस संचालक के भाई यीशु का कहना है कि उपभोक्ताओं का आरोप निराधार है। सुबह के समय कर्मचारियों ने ऑफिस खोला था, लेकिन जब उन्होंने बात सुनने की बजाय हंगामा करना शुरू कर दिया तो विवश होकर कर्मचारियों को ऑफिस बंद करना पड़ा। अधिकांश उपभोक्ताओं के कनेक्शन उनके यहां से अन्यत्र स्थानांतरण हो चुके हैं, जिनके कनेक्शन उनके यहां हैं, उनको दोपहर के समय गैस दी गई।

आपूर्ति निरीक्षक अंकुश कुमार का कहना है कि एजेंसी पर भीड़ लगी है। एसडीएम के आदेश पर यहां आए हैं। इस एजेंसी पर पूर्व में एफआईआर हो चुकी है। जो उपभोक्ता इस एजेंसी से जुडे हैं, कंपनी के सेल्स ऑफिसर कनेक्शन अन्य एजेंसियों पर ट्रांसफर करने की कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ तो कर दिए हैं, शेष के लिए भी कार्रवाई जारी है। जो समस्या है उसका समाधान किया जा रहा है।

गैस एजेंसी पर हंगामा करते उपभोक्ताओं से बात करते आपूर्ति निरीक्षक। (मवाना)

गैस एजेंसी पर हंगामा करते उपभोक्ताओं से बात करते आपूर्ति निरीक्षक। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed