फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   constructions of underpass began with duobling of railway track

रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के साथ अंडरपास का निर्माण शुरू

Tue, 29 Sep 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
constructions of underpass began with duobling  of railway track
दौराला। रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के दौरान अंडरपास निर्माण को लेकर सकौती मिल बाजार के व्यापारी व आसपास के किसान विरोध कर रहे थे। सोमवार को एसडीएम पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और फाटक बंद कराकर निर्माण शुरू करा दिया। हालांकि व्यापारियों एवं किसानों ने विरोध किया परंतु उनकी एक न चली।
विज्ञापन

सकौती चीनी मिल के समीप रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण किया जा रहा है। इसके साथ अंडरपास का निर्माण भी कराया जा रहा है। आने जाने की समस्या को देखते हुए व्यापारी एवं एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग विरोध कर रहे हैं। तीन दिन पहले भी व्यापारियों ने अंडरपास निर्माण रोक दिया था। एसडीएम सरधना अमित कुमार आज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण शुरू कराने के लिए फाटक बंद करने के निर्देश दिए। जानकारी पाकर व्यापारी एवं किसान नेता पहुंच गए और विरोध किया। वहीं, पुलिस ने जबरन व्यापारियों एवं किसानों को वहां से हटकार फाटक बंद कर पिलर लगा दिए। जिससे मिल बाजार के लिए आवगमन बंद हो गया। इस पर एसडीएम अमित कुमार ने फोन पर डीएम से बात कर पूरे मामले की जानकारी से अवगत कराया।
विज्ञापन

किसानों के सामने संकट
रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के लिए रेलवे ने मिल बाजार की दुकानों एवं सड़क का अधिग्रहण कर लिया था। जिस कारण आधा बाजार का अस्तित्व पहले ही खत्म हो चुका है। सकौती मिल बाजार से एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण खरीदारी करते थे। वहीं, सोमवार को फाटक पूरी तरह बंद कर दिए जाने के कारण गन्ने से लदी बुग्गी व ट्रैक्टर ले जाने में किसानों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। किसान कक्कू, फरहत का कहना है कि मिल प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन को पहले ही उचित व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
व्यापारियों और किसानों की सहूलियत के लिए ही अंडरपास निर्माण जारी है। पेराई सत्र के दौरान किसानों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। मिल में गन्ना पहुंचाने के लिए एक क्रय केंद्र सकौती के आसपास खुलवाने पर विचार चल रहा है। - अमित कुमार, एसडीएम सरधना

भैंसा-बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लेकर आने वाले किसानों का मिल तक पहुंचने के बारे में अधिकारियों से वार्ता चल रही है। जल्द कोई हल निकाल लिया जाएगा। किसानों का गन्ना मिल तक हर हाल में पहुंचेगा। - दीपेंद्र खोखर, जीएम, आईपीएल चीनी मिल सकौती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed