{"_id":"6935ad5e43228711f4061e7b","slug":"construction-was-carried-out-by-breaking-the-seal-meda-lodged-an-fir-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106910-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सील तोड़कर कराया निर्माण, मेडा ने कराई प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सील तोड़कर कराया निर्माण, मेडा ने कराई प्राथमिकी दर्ज
Sun, 07 Dec 2025 10:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सोफीपुर-लावड़ मार्ग पर बिल्डिंग पर लगाई गई मेडा की सील तोड़कर कराए गए निर्माण मामले में मेडा के अधिकारियों ने पल्लवपुरम थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मेडा के उप प्रभारी प्रवर्तन प्रमोद कुमार वर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि नरेश कुमार ने सोफीपुर -लावड़ मार्ग पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए व्यवसायिक निर्माण के लिए छह फीट ऊंची बाउंड्री वॉल का निमार्ण कराया था। उस पर 17 आरसीसी के कॉलम खड़े कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। 18 सितंबर को बिल्डिंग स्वामी को मेडा ने कारण बताओ व कार्य रोको नोटिस जारी कर 29 सितंबर व 15 अक्तूबर को सुनवाई का समय दिया था। नोटिस का उल्लंघन किया गया, साथ ही निर्माण कार्य जारी रखा। इस पर मेडा ने एक नवंबर को सील की कार्रवाई की। 19 नवंबर को मेडा की टीम मौके पर पहुंची तो सील तोड़कर निर्माण कार्य होता मिला। उप प्रभारी प्रवर्तन की तहरीर पर पल्लवपुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मेडा की सरकारी सील को तोड़कर निर्माण कार्य करने पर नरेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।