फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of the incomplete road started after six months, people got relief.

Meerut News: छह माह से अधूरी सड़क का निर्माण शुरू, लोगों को मिली राहत

Wed, 06 May 2026 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Construction of the incomplete road started after six months, people got relief.
नए गांव मखदुमपुर मार्ग पर अमर उजाला के अभियान के बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य स्रोत संवाद
उजाला इंपेक्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नया गांव से मखदूमपुर को जोड़ने वाले खादर क्षेत्र के मुख्य संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य आखिरकार फिर से शुरू हो गया है। करीब छह माह से अधूरी पड़ी इस सड़क के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य में देरी और लापरवाही के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी और गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे।
अमर उजाला ने खादर क्षेत्र के हजारों लोगों की समस्याओं को देखते हुए इस मुद्दे को अभियान बनाकर प्रमुखता से प्रकाशित किया। तीन मई को प्रकाशित अंतिम खबर में किसानों और ग्रामीणों का आक्रोश भी सामने आया था। इसके बाद महज तीन दिन के भीतर ही नया गांव से तारापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर बंद पड़ा निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण हरेंद्र चौहान, रामबीर, पंकज चौधरी और श्रीकिशन ने बताया कि लगभग 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन हजारों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। यह मुख्यालय से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है लेकिन लंबे समय से इसकी स्थिति बेहद खराब बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अमर उजाला द्वारा लगातार खबर प्रकाशित किए जाने के बाद ही प्रशासन हरकत में आया और निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ। अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा होगा और आवागमन सुगम हो सकेगा।




टूटी सड़क से क्षतिग्रस्त हो रहे थे वाहन

सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन रोजाना क्षतिग्रस्त हो रहे थे। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। वहीं गड्ढों के चलते लगातार हादसे भी हो रहे थे। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

नए गांव मखदुमपुर मार्ग पर अमर उजाला के अभियान के बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य स्रोत संवाद

नए गांव मखदुमपुर मार्ग पर अमर उजाला के अभियान के बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed