{"_id":"6691d1b9af8ea3091003f644","slug":"construction-of-rcc-road-starts-on-meerut-pauri-highway-mawana-news-c-40-1-smrt1041-105501-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर आरसीसी की सड़क बनने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर आरसीसी की सड़क बनने का काम शुरू
विज्ञापन
बहसूमा। कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही मेरठ-पौड़ी टोल रोड़ पर गांव रामराज के नजदीक सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान के बाद एनएचएआई अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। एनएचएआई ने रामराज पुलिस चौकी के पास से सड़क की खोदाई शुरू कर समतलीकरण कर दिया है। शुक्रवार रात से इस पर आरसीसी डालने का कार्य शुरू हो गया। आरसीसी की सड़क बनने से एनएच 119 पर चलने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
एनएच 119 पर स्थित हरियाली पेट्रोल पंप से रामराज निद्यापुरी तक करीब एक किलोमीटर की दूरी में सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। जो जलभराव के बाद जानलेवा हो गए थे। 2 जुलाई को एनएचएआई ने आधे-अधूरे टोल रोड पर ही टोल वसूली शुरू कर दी। बहसूमा से मीरापुर तक करीब 18 किलोमीटर दूरी में बाईपास निकाला जाएगा। इस क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर की दूरी में किसानों फसल खड़ी है। बाईपास तैयार होने में अभी छह माह से भी अधिक समय लगेगा।
गड्ढा युक्त हाईवे को दुरुस्त कराने के लिए 28 जून को रामराज वासियों व व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध में मुख्य मार्ग पर जाम लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। तहसीलदार आकांक्षा जोशी व नायब तहसीलदार आदेश कुमार ने उन्हें सड़क को गड्ढा मुक्त करने का आश्वासन दिया था। कांवड़ यात्रा के दौरान अन्य मार्ग बंद होने से इस हाईवे पर हजारों वाहनों के आवागमन का भार बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
एनएचएआई के मैनेजर राजेश गिरी का कहना है कि सड़क का बेस तैयार कर रात में ही आरसीसी डालने का काम शुरू हो गया है।